Skip to main content

सेवा और सुरक्षा का संगम: रतलाम में रेडक्रॉस का सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम,रतलाम में वरिष्ठ व्याख्याता नूतन मजावदिया सम्मानित, विद्यालय को दिलाया 100% परिणाम,केन्द्रीय बजट 2026-27 में मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ रूपये का रेल बजट आवंटन,रतलाम मंडल के 07 रेलकर्मी विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार से सम्मानित,अखिल भारतीय मांग दिवस पर रतलाम में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन,श्री अखंड ज्ञान आश्रम ट्रस्ट द्वारा अनंत श्री विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर चित्रकूट पीठाधीश्वर डॉ स्वामी दिव्यानंद महाराज के सानिध्य में श्री स्वामी स्वरूपानंद महाराज के तृतीय निर्वाण दिवस के अवसर पर आ,विशनित संस्थान द्वारा प्रकृति योग संगीत त्रिवेणी संगम का दिव्य आयोजन,पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित रतलाम मंडल पर रेल रन के माध्यम से दिया फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का संदेश,अनुवांशिक रोगों की रोकथाम में परिवार का सहयोग अनिवार्य – गोविंद काकानी,केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री मोदी जी के वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने वाला - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

रतलाम मंडल के 07 रेलकर्मी विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार से सम्मानित

रतलाम मंडल के 07 रेलकर्मी विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार से सम्मानित
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

02 फरवरी, 2025 को मुम्‍बई के यशवंत राव चाव्‍हान प्रतिष्‍ठान, मुम्‍बई में पश्चिम रेलवे चर्चगेट कार्यालय द्वारा 70वां रेल सप्ताह के अंतर्गत विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री प्रदीप कुमार द्वारा पश्चिम रेलवे के विभिन्‍न मंडलों, उत्‍पादन एवं निर्माण इकाइयों के कुल 92 अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिसमें रतलाम मंडल के 07 रेल कर्मियों को वर्ष 2025 में अपने-अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए एफिसियंसी मेडल एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा पुरस्कृत होने वालों में रतलाम मंडल के कर्मचारियों में सुश्री अंजू कटियार – वरिष्ठ खंड अभियंता (बिजली/डीजल), विद्युत विभाग; श्री दिनेश कुमार मोतीलाल – लोको पायलट (शंटर)-II, विद्युत विभाग; श्री मनीष धोबी – वरिष्ठ खंड अभियंता (पी-वे), निर्माण विभाग; श्री पियूष जोशी – वरिष्ठ क्लर्क कम टाइपिस्ट, स्थापना विभाग; श्री प्रकाश टेलर – कनिष्ठ अभियंता, यांत्रिक विभाग; श्री राजकुमार साल्या – वरिष्ठ तकनीशियन (सिग्नल), संकेत एवं दूरसंचार विभाग; एवं श्री अवधेश कुमार – मुख्य कार्यालय अधीक्षक, स्टोर विभाग, रतलाम शामिल हैं।

विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार ने उपरोक्‍त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वो अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों को पूरी तन्‍मयता एवं कर्मठता के साथ करें ताकि मंडल के अधिक से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियो को मंडल, जोनल एवं रेलवे बोर्ड स्‍तर पर सम्‍मान प्राप्‍त हो तथा रतलाम मंडल सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा पुलिस थाने पर सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में वरिष्ठ व्याख्याता नूतन मजावदिया सम्मानित, विद्यालय को दिलाया 100% परिणाम.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अखंड ज्ञान आश्रम ट्रस्ट द्वारा अनंत श्री विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर चित्रकूट पीठाधीश्वर डॉ स्वामी दिव्यानंद महाराज के सानिध्य में श्री स्वामी स्वरूपानंद महाराज के तृतीय निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित रतलाम मंडल पर 'रेल रन' के माध्यम से दिया फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का संदेश.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री मोदी जी के वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने वाला - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.

ख़बरें अभी अभी