रतलाम में आयोजित फाग उत्सव और भजन संध्या में शास्त्री नगर स्थित कथूरिया परिवार ने रंग-बिरंगे फाग गीतों की प्रस्तुति दी
सवांददाता
रतलाम में आयोजित फाग उत्सव और भजन संध्या में शास्त्री नगर स्थित कथूरिया परिवार ने रंग-बिरंगे फाग गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में “अरे दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी”, “खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो”, “बालम हु तेरो श्याम” और “फागन आयो रे रसिया” जैसे पारंपरिक फाग गीत गूंजे।
कोटा की प्रसिद्ध भजन गायिकाएँ यशोदा निझावन, निर्मला छाबड़ा और कमलेश अरोरा ने अपनी मधुर आवाज़ में भजनों की प्रस्तुति दी। उत्सव का शुभारंभ तुलसी कथूरिया, मीना छाबड़ा, निर्मला कथूरिया, रजनी कथूरिया और वत्सला कथूरिया द्वारा अंबे माता की आराधना और जोत प्रज्ज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम के अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मिनाक्षी मालिक, सरला माहेश्वरी, दीपाली मूंदड़ा, पारस कथूरिया, पार्थ कथूरिया और अवनि कथूरिया सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।




















