लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर हेतु विशेष ट्रेन संचालन
सवांददाता
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराए पर लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार है:
ट्रेन संख्या 04736/04735 : लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 04736 : प्रत्येक शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक
लक्ष्मीबाई नगर से प्रस्थान: 13:55 बजे
प्रमुख ठहराव: फतेहाबाद (14:15/14:17), रतलाम (15:40/15:50), मंदसौर (16:56/16:58), नीमच (17:56/17:58), चित्तौड़गढ़ (19:25/19:30)
आगमन: शनिवार, 12:20 बजे श्रीगंगानगरट्रेन संख्या 04735 : प्रत्येक गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 से 09 जुलाई 2026 तक
श्रीगंगानगर से प्रस्थान: 12:50 बजे
प्रमुख ठहराव: चित्तौड़गढ़ (04:20/04:25), नीमच (05:28/05:30), मंदसौर (06:14/06:16), रतलाम (07:55/08:05), फतेहाबाद (09:22/09:24)
आगमन: शुक्रवार, 09:55 बजे लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)
दोनों दिशाओं में ठहराव : फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, लछमनगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावती, चूरू, सादुलपुर, तहसील भद्रा, नोहर, एलेनाबाद, हनुमानगढ़ एवं सादुलशहर।
कोच संरचना : एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास।बुकिंग प्रारंभ : ट्रेन संख्या 04736 की बुकिंग 28 मार्च 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि ठहराव, संरचना एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in तथा रेलवन ऐप पर अवलोकन करें।


















