Skip to main content

समझा कर वापस सकुशल घर लौट आया~ गोविंद काकानी,’विश्व पृथ्वी दिवस पर गुलाब चक्कर में कार्यक्रम आयोजित,सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण,दानापुर मंडल में ब्‍लॉक के कारण ट्रेनें प्रभावित,रतलाम मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा कोर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर स.गगनदीप सिंह डंग को मनोनीत,गर्मी ने दिखाए तेवर, अप्रैल में पारा चढ़ा 40 पार,रतलाम में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए 10 हजार पौधारोपण का प्रस्ताव, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और कलेक्टर को सौंपा पत्र,शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से 12 बजे तक संचालित होगी,आई. टी. आई रतलाम में युवा संगम स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला 29 अप्रैल को,लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार जरूरी : मंत्री श्री काश्यप

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा सिंहस्थ 2028 मेले
की तैयारियों को लेकर व्यापक एवं सुनियोजित स्तर पर कार्य किया जा रहा
है। मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में राज्य सरकार एवं
स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए रेलवे और
जिला प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में
23 अप्रैल 2026 को रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों
द्वारा संयुक्त रूप से सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न कार्यों का विस्तृत
निरीक्षण किया गया।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस
विज्ञप्ति के अनुसार, रेलवे की ओर से इस निरीक्षण का नेतृत्व अपर मंडल
रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अक्षय कुमार ने किया। इस दौरान रेलवे के
विभिन्न विभागों के शाखाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस संयुक्‍त निरीक्षण के
दौरान महानिरीक्षक एवं प्रमुख मुख्‍य सुरक्षा आयुक्‍त, रेलवे सुरक्षा बल
चर्चगेट श्री अजॉय सदानी भी शामिल होकर सिंहस्‍थ – 2028 के अंतर्गत
सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान पिंगलेश्वर, पावासा, नई खेड़ी, मोहनपुरा, विक्रमनगर
एवं चिंतामण गणेश रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया
गया। इन कार्यों में प्लेटफॉर्म विस्तार, कवर शेड निर्माण, फुट ओवर
ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, एप्रोच मार्गों का सुदृढ़ीकरण तथा
यात्री प्रतीक्षालय जैसी सुविधाओं का निर्माण शामिल है। इन सभी कार्यों
का उद्देश्य सिंहस्थ मेले के दौरान यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं
सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस संयुक्त निरीक्षण में संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश
गुप्ता, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, पुलिस
अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन के अन्य
वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों ने जिला प्रशासन को सिंहस्थ मेले के
दौरान प्रस्तावित ट्रेन संचालन, भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधाओं के
विस्तार, प्रवेश एवं निकास मार्गों की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक
व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि रेलवे
द्वारा निर्धारित समयसीमा में सभी कार्यों को पूर्ण करने हेतु तीव्र गति
से कार्य किया जा रहा है। कई परियोजनाओं के टेंडर जारी कर कार्य प्रारंभ
कर दिए गए हैं।

अधिकारियों ने सिंहस्थ 2028 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं
व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समन्वित एवं प्रतिबद्ध प्रयासों
पर बल दिया। रेलवे एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीके
से सभी आवश्यक तैयारियों को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे सिंहस्थ 2028 का
आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा कोर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर स.गगनदीप सिंह डंग को मनोनीत.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा कोर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर स.गगनदीप सिंह डंग को मनोनीत.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए 10 हजार पौधारोपण का प्रस्ताव, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और कलेक्टर को सौंपा पत्र.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से 12 बजे तक संचालित होगी.
ip is from remote address-216.73.217.123