Skip to main content

वार्ड क्रमांक 37 में बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व बिछेगी पेयजल पाईप लाईन,अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल महासभा के संयुक्त आयोजन,श्रीमद् भागवत कथा में गूंजी प्रभु के जन्मोत्सव की मंगल बधाईयाँ,मण्‍डल में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस,पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न,पर्यावरण संरक्षण के लिए 5 जून से 30 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान,विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान,भाजपा ने ‘‘ एक पेड़ माॅ के नाम ‘‘ अभियान शुरू कर किया पोधा रोपण,यूसीसी के संबंध में नागरिकों ने रखे सुझाव,समान नागरिक संहिता के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

विश्व पर्यावरण दिवस पर कागज़ रहित व प्लास्टिक मुक्त यात्रा हेतु जागरूकता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर कागज़ रहित व प्लास्टिक मुक्त यात्रा हेतु जागरूकता अभियान'
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीमच और उज्जैन रेलवे स्टेशनों पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों में जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा स्थायी, पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित करना था।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीमच स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में NCC प्रशिक्षुओं द्वारा यात्रियों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, पर्यावरण संरक्षण के उपायों और डिजिटल टिकट बुकिंग (RailOne/ऑनलाइन ऐप्स) के माध्यम से कागज रहित यात्रा के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। यात्रियों को मोबाइल ऐप्स द्वारा टिकट बुक करने, ई-टिकट का उपयोग करने और कागज की बचत के महत्व पर प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 62 यात्रियों ने भाग लिया।

उज्जैन स्टेशन पर आयोजित अभियान में यात्रियों तथा वेंडरों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया गया और प्लास्टिक के स्थान पर जूट/कपड़े की थैलियों के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवं कचरा फैलाने से बचने के उपयुक्त निर्देश दिए गए। इस अभियान में 15 से अधिक यात्रियों ने भाग लिया। इसके साथ ही मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों एवं कर्मचारियों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया गया।

इन आयोजनों के माध्यम से यात्रियों को छोटे-छोटे व्यवहारिक सुझाव दिए गए, जिनमें शामिल हैं: डिजिटल टिकटिंग अपनाना, पुन: प्रयोज्य थैलों का उपयोग, कचरा उचित स्थान पर ही फेंकना और ऊर्जा व जल की बचत हेतु दैनिक जीवन में छोटे बदलाव लाना हैl


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम का गौरव: राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति के सदस्य बने पंडित संजय वशिष्ठ, साख संस्था ने किया भव्य सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम का गौरव: राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति के सदस्य बने पंडित संजय वशिष्ठ, साख संस्था ने किया भव्य सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान.
ip is from remote address-216.73.216.219