Skip to main content

गौ सेवा ही परम धर्म : खेतलपुर गौशाला में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण,एक माह के प्रशिक्षण के समापन पर हुआ तीन दिवसीय 9 कुंडीय यज्ञ, प्रतिभाशाली कन्याओं का सम्मान,वे मानवीय करुणा, जीवन सौंदर्य और संवेदनाओं के शायर थे- प्रो. चौहान,पुरूषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत गीता पर्व सप्ताह ट्रस्ट बोर्ड श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्ण समाज रतलाम द्वारा,निकायों में जल/स्वच्छता एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए हुआ संध्याकालीन शिविरों का आयोजन,सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने जावरा क्षेत्र में किया निरीक्षण,पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान,श्री हरिहर सेवा समिति, श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट व भट्ट परिवार द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ 2 जून 2026 मंगलवार सायं 4 बजे से प्रारंभ होगा,विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर,विकास कार्याे के लिए समर्पण का भाव होना अति आवश्यक-मंत्री श्री चेतन्य काश्यप

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

वे मानवीय करुणा, जीवन सौंदर्य और संवेदनाओं के शायर थे- प्रो. चौहान

जनवादी लेखक संघ ने सदी के बड़े शायर बशीर बद्र को याद किया
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम। हिंदी- उर्दू शायरी के बड़े शायर और आम आदमी की भाषा में अपनी बात कहने वाले बशीर बद्र मानवीय करुणा ,जीवन सौंदर्य और संवेदनाओं के शायर थे । उनकी शायरी में आने वाले शब्द मनुष्यता के पक्षधर थे । उन्होंने अपनी सोच और कहने के तरीके से शायरी को समृद्ध किया । उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि आम आदमी से लेकर उच्च सदनों तक उनके शेर हमेशा दोहराए जाते रहे। एक रचनाकार के जीवन की यह सबसे बड़ी सफलता होती है कि उसकी रचना आम आदमी की ज़ुबान पर चढ़ जाए । इस लिहाज़ से बशीर बद्र साहब ने लोगों के दिल में अपना स्थान बना लिया था ।
उक्त विचार जनवादी लेखक संघ उर्दू विंग द्वारा मरहूम शायर डॉ. बशीर बद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम 'याद-ए-बशीर' में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए विद्वान वक्ता प्रो. रतन चौहान ने व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का मूल्यांकन आने वाला समय स्वयं करता है । बशीर बद्र भी उनकी शायरी के साथ बार-बार जन्म लेते रहेंगे।
जलेसं उर्दू विंग के राज्य संयोजक सिद्दीक़ रतलामी ने बशीर बद्र साहब के रतलाम में मुशायरों के दौरान के संस्मरण सुनते हुए कहा कि वे बहुत नेक दिल इंसान भी थे । जितने बड़े शायर थे उतनी ही आत्मीयता के साथ सबसे संवाद करते थे। उनके शेर उनके इस किरदार की गवाही देते हैं। जनवरी लेखक संघ अध्यक्ष युसूफ़ जावेदी ने कहा कि आम इंसान के सामने खड़े हुए संकट को जब कोई रचनाकार अपनी रचना में अभिव्यक्त कर देता है तो वह रचना जन- जन की हो जाती है। बशीर बद्र साहब का हर शेर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने आम आदमी के बहुत क़रीब जाकर अपनी बात कही है। साहित्य प्रेमी विनोद झालानी ने बशीर बद्र साहब के रतलाम आगमन के दौरान उनसे हुई मुलाकात का ज़िक्र करते हुए उनके शेर प्रस्तुत किए।
युवा रचनाकार आशीष दशोत्तर ने बशीर बद्र साहब के लिए गए इंटरव्यू की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने भाषा के वापरने का सलीका सिखाया और यह भी समझाया कि हर भाषा का अपना सौंदर्य होता है । उसके शब्दों को वापरने से पहले हर बार सोचना चाहिए। शायर अब्दुल सलाम खोखर ने कहा कि बशीर बद्र साहब के साथ कई बार मंच साझा करने का अवसर मिला और हर बार उनका स्नेह प्राप्त हुआ, यह बहुत सौभाग्य की बात है । आई.एल. पुरोहित ने बशीर बद्र की ग़ज़ल का सस्वर पाठ किया। डॉ.एन. के. शाह ने कहा कि ऐसे रचनाकारों को पढ़ना कुछ न कुछ सिखाता है। पद्माकर पागे ने उनके रतलाम आगमन पर हुए संस्मरण को प्रस्तुत करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इन्होंने व्यक्त किए विचार

मरहूम शायर के जीवन संस्मरणों का उल्लेख करते हुए उपस्थित सुधिजनों ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ.एन. के .शाह, डॉ. गीता दुबे, ललित चौरड़िया, आशा श्रीवास्तव, रचना चंद्रावत, सुभाष यादव, गीता राठौर, पद्माकर पागे, जितेन्द्र सिंह पथिक , श्याम सुंदर भाटी , अशोक कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार सोलंकी, कीर्ति शर्मा, गौरीशंकर खींची, सलीम पठान, कला डामोर ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए । संचालन सिद्धीक़ रतलामी ने किया एवं आभार अब्दुल सलाम खोखर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर साहित्य प्रेमी मौजूद थे।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गौ सेवा ही परम धर्म : खेतलपुर गौशाला में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
एक माह के प्रशिक्षण के समापन पर हुआ तीन दिवसीय 9 कुंडीय यज्ञ, प्रतिभाशाली कन्याओं का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पुरूषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत गीता पर्व सप्ताह ट्रस्ट बोर्ड श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्ण समाज रतलाम द्वारा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
निकायों में जल/स्वच्छता एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए हुआ संध्याकालीन शिविरों का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने जावरा क्षेत्र में किया निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गौ सेवा ही परम धर्म : खेतलपुर गौशाला में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
एक माह के प्रशिक्षण के समापन पर हुआ तीन दिवसीय 9 कुंडीय यज्ञ, प्रतिभाशाली कन्याओं का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पुरूषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत गीता पर्व सप्ताह ट्रस्ट बोर्ड श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्ण समाज रतलाम द्वारा.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गौ सेवा ही परम धर्म : खेतलपुर गौशाला में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
एक माह के प्रशिक्षण के समापन पर हुआ तीन दिवसीय 9 कुंडीय यज्ञ, प्रतिभाशाली कन्याओं का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पुरूषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत गीता पर्व सप्ताह ट्रस्ट बोर्ड श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्ण समाज रतलाम द्वारा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
निकायों में जल/स्वच्छता एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए हुआ संध्याकालीन शिविरों का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने जावरा क्षेत्र में किया निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री हरिहर सेवा समिति, श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट व भट्ट परिवार द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ 2 जून 2026 मंगलवार सायं 4 बजे से प्रारंभ होगा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित रतलाम,जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अवैध-अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़क निर्माण के कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे-महापौर प्रहलाद पटेल वार्ड 9 की 4 अनाधिकृत कॉलोनी की सड़क निर्माण का भूमि पूजन संपन्न.
ip is from remote address-216.73.217.122

गौ सेवा ही परम धर्म : खेतलपुर गौशाला में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण,एक माह के प्रशिक्षण के समापन पर हुआ तीन दिवसीय 9 कुंडीय यज्ञ, प्रतिभाशाली कन्याओं का सम्मान,वे मानवीय करुणा, जीवन सौंदर्य और संवेदनाओं के शायर थे- प्रो. चौहान,पुरूषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत गीता पर्व सप्ताह ट्रस्ट बोर्ड श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्ण समाज रतलाम द्वारा,निकायों में जल/स्वच्छता एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए हुआ संध्याकालीन शिविरों का आयोजन,सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने जावरा क्षेत्र में किया निरीक्षण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"