पंच दिवसीय श्रीकृष्ण सहस्त्रार्चन का आयोजन
सवांददाता
रतलाम। श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज महिला सहयोग संगठन द्वारा पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में पंच दिवसीय श्रीकृष्ण सहस्त्रार्चन (1008 नामों से अर्चन) का आयोजन हरियाणा गौड़ धर्मशाला, त्रिपोलिया गेट पर पं. संजय ओझा (गामोठ जी) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा शर्मा ने बताया कि 29 मई से 2 जून तक प्रतिदिन तुलसी दल, पुष्प, अक्षत आदि सामग्रियों से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, पूजन-अर्चन एवं आरती संपन्न की जा रही है। प्रतिदिन 15 युगल एवं लगभग 100 महिलाएं अभिषेक में भाग ले रही हैं।इस अवसर पर हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट अध्यक्ष बंसीलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, कैदार शर्मा, गोपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, अशोक शर्मा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला सहयोग संगठन की संरक्षक कौशल्या शर्मा, अध्यक्ष नीतू शर्मा, उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, सचिव गायत्री शर्मा, आशा शर्मा, टीना शर्मा, रमा जी एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।





