भाजपा ने ‘‘ एक पेड़ माॅ के नाम ‘‘ अभियान शुरू कर किया पोधा रोपण
सवांददाता
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व मे केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी 05 जून से 21 जून तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगी। 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे भाजपा ने सभी मंडलों मे एक पेड माँ के नाम अभियान शुरू पौधारोपण का आयोजन किया। मुख्य आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे पौधे रोपे गए। जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘‘ एक पेड़ माॅ के नाम ‘‘ अभियान मे अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का आव्हान किया।
त्रिवेडी तट मानस भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे निगम अध्यक्ष मनीक्षा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर , मंडल अध्यक्ष नंदकिषोर पंवार , महामंत्री आकाश खडके, शुभम चैहान, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक सोमेश वर्मा, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अम्बेडकर मंडल के चंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, महामंत्री संदीप मौर्य के नेतृत्व मे पौधा रोपण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल प्रभारी नीलेष बाफना, आरडीए सदस्य किरण महावर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ठाकरे मंडल अध्यक्ष वार्ड नं 48 बूथों पर पौधारोपण किया गया। मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री निखिल बोरिवाल, हार्दिक मेहता सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार सूरजमल जैन मंडल मे भी पौधारोपण किया गया। मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, महामंत्री, पार्षद हितेश कामरेड और चेतन पावेचा आदि उपस्थित रहे।














