Skip to main content

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक और माननीय सांसदों की बैठक 5 जून को मंडल कार्यालय के समिति कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की।

बैठक की शुरुआत जनप्रतिनिधियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने पश्चिम रेलवे और रतलाम मंडल में चल रहे विकास, संरक्षा और यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मंडल की उपलब्धियों, सुरक्षा उपायों, यात्री सुविधाओं और अधोसंरचना विकास की विस्तृत जानकारी साझा की।बैठक में सांसदों ने रेलवे द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन, डॉ. अंबेडकर नगर–ओंकारेश्वर आमान परिवर्तन, इंदौर स्टेशन पुनर्विकास, रतलाम–इंदौर वाया फतेहाबाद मार्ग और उज्जैन–फतेहाबाद खंड का दोहरीकरण शामिल रहे। इसके अलावा ट्रेनों के ठहराव, विस्तार, नई रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई और जनप्रतिनिधियों ने संबंधित रेलवे परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने का सुझाव दिया। महाप्रबंधक श्री पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि सांसदों के सुझावों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।बैठक में कई सांसद और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे, साथ ही रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीष्मकालीन बाल नाट्य शिविर का समापन 6 जून शनिवार को सायं 7 बजे लाॅ काॅलेज सभागार, आनंद कालोनी, रतलाम पर होगा ।.
ip is from remote address-216.73.216.229

अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल महासभा के संयुक्त आयोजन,श्रीमद् भागवत कथा में गूंजी प्रभु के जन्मोत्सव की मंगल बधाईयाँ,मण्‍डल में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस,पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न,पर्यावरण संरक्षण के लिए 5 जून से 30 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान,विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"