Skip to main content

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

एक मंच पर आईं 28 संस्थाएँ, आनंद विभाग ने बोए हरियाली के बीज

एक मंच पर आईं 28 संस्थाएँ, आनंद विभाग ने बोए हरियाली के बीज
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

एक मंच पर आईं 28 संस्थाएँ, आनंद विभाग ने बोए हरियाली के बीज

रतलाम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आनंद विभाग द्वारा "इस वर्ष बोएं आनंद के बीज" अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण, शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़ी 28 संस्थाओं ने एक मंच पर आकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं ऊर्जा बचत का संदेश दिया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण तब रही जब सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मैदान में मानव श्रृंखला बनाकर "5" की आकृति बनाई और धरती के संरक्षण हेतु पांच संकल्प दोहराए। इनमें पौधारोपण एवं संरक्षण, प्लास्टिक मुक्ति, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण, जल संरक्षण तथा ऊर्जा संरक्षण शामिल थे।

सीमा अग्निहोत्री ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जब समाज की विभिन्न संस्थाएं एक साथ आती हैं तो सकारात्मक बदलाव का प्रभाव अधिक व्यापक होता है।

हार्टफुलनेस के प्रभारी निलेश शुक्ला ने हरियाली अमावस्या पर अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की। पर्यावरणविद् खुशहाली सिंह पुरोहित ने कहा कि पेड़ लगाना सबसे बड़ी पूजा है तथा बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण ही स्थायी समाधान है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मनोरमा दीदी ने कहा कि बाहरी हरियाली तभी टिकेगी जब मन के भीतर शांति होगी। नगर निगम रतलाम के स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली तथा गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण पर जोर दिया।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने पोस्टर के माध्यम से "पेड़ लगाओ, भविष्य बचाओ" का संदेश दिया। हीरल पंवार, सिद्धि वर्मा, धर्मा कोठारी एवं विनीता ओझा ने बीजों से कलश बनाकर जल गंगा संवर्धन का संदेश दिया। शांतिलाल कुमावत ने ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत एक वर्ष तक नए कपड़े नहीं खरीदने की अपील की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि रेंजर विष्णु पाटीदार ने 50 पर्यावरण मित्रों को "वसुंधरा रत्न" सम्मान से सम्मानित किया। पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया एवं सुरेन्द्र अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन गिरीश सारस्वत ने किया तथा आभार मधु परिहार ने माना।

कार्यक्रम में हार्टफुलनेस, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मारवाड़ी महिला मंडल, नमो ग्रुप फाउंडेशन, भारतीय स्त्री शक्ति, सप्तक म्यूजिकल ग्रुप एंड स्टूडियो, सर्व ब्राह्मण सभा, रतलाम अकाउंटेंट एसोसिएशन, महिला सहकारी साख समिति, जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था, रतलाम कला मंच, राजपुरोहित महिला जागृति मंच, लायनेस क्लब उड़ान रतलाम, गायत्री परिवार, महिला पतंजलि, रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लेटिनम, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, लायंस क्लब रतलाम समर्पण, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, परस्पर संस्था, पहल सामाजिक संस्था, श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन, सहज योग परिवार, रतलाम एक नई पहल, राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति, अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज, पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम एवं लायंस क्लब के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम का गौरव: राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति के सदस्य बने पंडित संजय वशिष्ठ, साख संस्था ने किया भव्य सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम का गौरव: राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति के सदस्य बने पंडित संजय वशिष्ठ, साख संस्था ने किया भव्य सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम का गौरव: राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति के सदस्य बने पंडित संजय वशिष्ठ, साख संस्था ने किया भव्य सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान.
ip is from remote address-216.73.216.135