Skip to main content

विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान,पंचम विशाल रक्तदान शिविर,वडोदरा मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेने प्रभावित,पुरुषोत्तम मास में देहदान: शिक्षक परिवार का प्रेरणादायी निर्णय,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम का दो दिवसीय आयोजन,संगीतमय वटवृक्ष की शाख गुलाब चक्कर प्रथम वर्षगांठ,मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने सहकारी समिति मर्यादित धराड का निरीक्षण किया,मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित,इंदौर–सूबेदार गंज एवं उधना–प्रयागराज के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान

विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम। विश्व नेत्रदान दिवस के उपलक्ष्य में नेत्रम संस्था द्वारा कॉर्निया संरक्षण कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी थे। समारोह में गीता भवन न्यास, बड़नगर के डॉ. जी.एल. दादरवाल तथा डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह, विनोद कुशवाह एवं भावना खन्ना का कॉर्निया संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि गोविंद काकानी ने कहा कि नेत्रदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। मृत्यु के उपरांत भी व्यक्ति अपनी आंखों के माध्यम से किसी जरूरतमंद के जीवन में उजाला ला सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नेत्रदान के प्रति जागरूक होने और इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। सम्मानित अतिथि डॉ. जी.एल. दादरवाल ने कहा कि नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है, लेकिन अभी भी व्यापक जनजागरण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समय पर कॉर्निया संरक्षण से अनेक दृष्टिबाधित व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सकती है। राजवंत सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कॉर्निया संरक्षण का कार्य सेवा और संवेदना का संगम है। प्रत्येक सफल नेत्रदान किसी परिवार के सहयोग और समाज की सकारात्मक सोच का परिणाम होता है। विनोद कुशवाह ने कहा कि नेत्रदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है। समाज में सही जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सकता है। भावना खन्ना ने कहा कि नेत्रदान के माध्यम से किसी व्यक्ति को दृष्टि प्रदान करना सबसे बड़ा मानवीय उपहार है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत, नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, यशवंत पावेचा, प्रशांत व्यास, गोपाल राठौड़ (पतरा वाला), गिरधारीलाल वर्धानी, उमेश पाटीदार एवं धर्मराज पाटीदार सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुशील मीनू माथुर ने किया। अंत में शीतल भंसाली ने सभी अतिथियों, सम्मानितजनों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। नेत्रम संस्था ने विश्व नेत्रदान दिवस पर समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस महाअभियान से जोड़ने का संकल्प दोहराया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने सहकारी समिति मर्यादित धराड का निरीक्षण किया.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने सहकारी समिति मर्यादित धराड का निरीक्षण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर–सूबेदार गंज एवं उधना–प्रयागराज के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन.
ip is from remote address-216.73.216.28