ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
रतलाम में मावठे की बारिश से मौसम ठंडा, नागरिकों ने ओढ़े गर्म कपड़े
रतलाम में मावठे की बारिश से मौसम ठंडा, नागरिकों ने ओढ़े गर्म कपड़े
|
RTMNwesToday News Desk
सवांददाता
रतलाम, 20 फरवरी (शुक्रवार) — रतलाम शहर में शुक्रवार की सुबह मावठे की बारिश ने मौसम का मिज़ाज बदल दिया। सुबह-सुबह हुई हल्की वर्षा ने वातावरण को शीतल बना दिया और ठंडक का एहसास बढ़ा दिया।
बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन ने नागरिकों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। बाज़ारों और गलियों में लोग स्वेटर, जैकेट और शॉल में लिपटे दिखाई दिए।



















