Skip to main content

समझा कर वापस सकुशल घर लौट आया~ गोविंद काकानी,’विश्व पृथ्वी दिवस पर गुलाब चक्कर में कार्यक्रम आयोजित,सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण,दानापुर मंडल में ब्‍लॉक के कारण ट्रेनें प्रभावित,रतलाम मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा कोर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर स.गगनदीप सिंह डंग को मनोनीत,गर्मी ने दिखाए तेवर, अप्रैल में पारा चढ़ा 40 पार,रतलाम में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए 10 हजार पौधारोपण का प्रस्ताव, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और कलेक्टर को सौंपा पत्र,शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से 12 बजे तक संचालित होगी,आई. टी. आई रतलाम में युवा संगम स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला 29 अप्रैल को,लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार जरूरी : मंत्री श्री काश्यप

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

जनसुनवाई में 94 आवेदन पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई में 94 आवेदन पर हुई सुनवाई
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 94 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक शांति लाल पिता मोहन निवासी ग्राम कसारी हरोड ने उनके मकान के ऊपर से गुजरने वाले विद्युत लाईन के तार को ऊंचा करने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी को निर्देशित किया गया। आवेदिका हेमलता धाकड़ निवासी ग्राम अम्बोदिया ने आवेदन दिया कि उन्होंने अप्रैल 2026 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी साइकिलिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल तथा 2025 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है और वे पिछले तीन वर्षों से मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। रोड साइकिलिंग और साइकिल उपकरण हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदिका सीताबाई पति किशन निवासी खेतलपुर ने आवेदन दिया कि उन्होने मकान के पट्टे का नामांतरण करने के लिए संबंधित विभाग में आवेदन दिया था परन्तु आज दिनांक तक नामांतरण नही हो पाया है। कार्यवाही हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया।

आवेदक पन्नालाल पिता कचरू निवासी ग्राम सिमलावदा ने आवेदन दिया कि प्रधानमंत्री कृषक सूर्य योजना हेतु 2019 में ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक धरोहर राशि जमा की गई थीं। परंतु आवेदन में जमा राशि प्रदर्शित नही होने के कारण आज दिनांक तक उक्त योजना का लाभ नही मिल पाया है। कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा कोर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर स.गगनदीप सिंह डंग को मनोनीत.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का रेलवे एवं उज्‍जैन जिला प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा कोर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर स.गगनदीप सिंह डंग को मनोनीत.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए 10 हजार पौधारोपण का प्रस्ताव, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और कलेक्टर को सौंपा पत्र.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से 12 बजे तक संचालित होगी.
ip is from remote address-216.73.217.123