मनकामेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव की धूम
सवांददाता
रतलाम।
टीआईटी रोड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में फाग और होली के पारंपरिक गीतों की गूंज से वातावरण रंगीन हो उठा। “राधिका गोरी से बिरज की छोरी से करा दे मेरो ब्याह…”, “होली आई रे कन्हाई रे”, “होली खेले बिरज में रघुवीरा” और “रंग बरसे भीगे चुनरवाली” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को आनंदित कर दिया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया।
प्रसिद्ध भजन गायिका तारा पोरवाल, रेखा मजावदिया और महिला मंडल की अन्य सदस्याओं ने सुमधुर स्वरों में फाग और होली के गीत प्रस्तुत किए, जिन पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया।इस दौरान महिला मंडल की कंचन काबरा, दुर्गा चंद्रावत, मधु पोरवाल, लक्ष्मी पटेल, पूर्वा नीमा, अलका ठक्कर, पदमा पोरवाल, शीला खंडेलवाल, रेनू पोरवाल, वर्षा भाटी, हीरामणि पुरोहित, उषा गोद, किरण शुक्ला, भगवती पालीवाल, मिनाक्षी पांचाल, सरला मंत्री, सरस्वती सारस्वत, सरिता देवड़ा, पूनम, कमलेश तोषनीवाल, पूर्णिमा तिवारी, कौशल्य परिहार, मंजू देवड़ा, सरस्वती मेहता, संगीता सिसोदिया, मीना मेहता, राधिका पोरवाल, राजकुमारी दाधीच, नंदा चंद्रावत, जया चंद्रावत, मंजू पोरवाल, ममता पोरवाल, उषा दलाल, अनीता मजावदिया, सुमन पोरवाल, अलका पापटवाल सहित क्षेत्र की अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को प्राकृतिक गुलाल लगाकर और फूलों की पंखुड़ियाँ उड़ाकर फाग उत्सव का समापन किया। इसके बाद सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण हुआ।

















