Skip to main content

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव की धूम,अहमदाबाद–गोरखपुर एवं बान्द्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ,जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण श्रृंखला का आयोजन,मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना अंतर्गत हुआ हार्ट का ऑपरेशन,जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न,समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में छठे वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भजनों, गुलाल और लहरिया परिधानों से सजा फाल्गुनी माहौल।,मावठे की बारिश से फसल नुकसान का आंकलन जारी,रतलाम में जैविक हाट का शुभारंभ,शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित भारतीय ज्ञान पंरपरा की भूमिका पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में छठे वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भजनों, गुलाल और लहरिया परिधानों से सजा फाल्गुनी माहौल।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में छठे वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भजनों, गुलाल और लहरिया परिधानों से सजा फाल्गुनी माहौल।
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

माणक चौक स्थित गोपाल जी के बड़े मंदिर में रविवार दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक फाग महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के रतलाम जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती सीमा आर.एस. देवड़ा के नेतृत्व में लगातार छठे वर्ष संपन्न हुआ।

महोत्सव में गायक पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा ने भक्ति रस से परिपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, भगवान श्रीकृष्ण, माताजी और श्री गणपति जी के भजनों के साथ-साथ पारंपरिक फाग गीत भी गाए। “सांवरियो है सेठ, मारी राधा जी सेठानी है” जैसे भजनों पर महिलाओं ने भक्ति भाव से नृत्य कर आनंद लिया।

महिलाओं ने सफेद, लाल और गुलाबी लहरिया परिधान पहनकर फाल्गुनी उत्सव की शोभा बढ़ाई। रंग, गुलाल और फूलों की वर्षा के बीच महिलाएं भक्ति भाव से झूमती नजर आईं। मंदिर परिसर फाग के रंगों और भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा देवड़ा ने बताया कि लगभग 200 महिलाओं ने इस महोत्सव में भाग लेकर भजनों और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में हेम कुंवर, अनिता सोलंकी, टीना चंद्रवाद, ऊषा पंवार, नीतु पंवार, राम कुमार काजल जीजा, किरण गोयल, अनिता जीजा, नीता जीजा, सोनी जीजा, कृष्ण जीजा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में छठे वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भजनों, गुलाल और लहरिया परिधानों से सजा फाल्गुनी माहौल।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में छठे वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भजनों, गुलाल और लहरिया परिधानों से सजा फाल्गुनी माहौल।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित भारतीय ज्ञान पंरपरा की भूमिका पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन.

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव की धूम,अहमदाबाद–गोरखपुर एवं बान्द्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ,जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण श्रृंखला का आयोजन,मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना अंतर्गत हुआ हार्ट का ऑपरेशन,जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न,समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में छठे वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भजनों, गुलाल और लहरिया परिधानों से सजा फाल्गुनी माहौल।,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"