Skip to main content

जनवादी लेखक संघ प्रतिवर्ष 11 साहित्य सम्मान प्रदान करेगा,सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं।,जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता हेतु पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न,पम्प संचालक ड्रम/ बोतल में पेट्रोल/डीजल नहीं दे राजस्व अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर स्टॉक सत्यापन सतत जारी,रतलाम में निकली भव्य 39 किमी लंबी चुनरी यात्रा, जयकारों से गूंजा शहर,संयुक्त अखाड़ा आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने ली विभिन्न समाजजनों की बैठक 1970 के बाद पहली बार निलेगा संयुक्त अखाड़ा,यात्रियों को शुद्ध व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने हेतु रतलाम मंडल की नई पहल – स्टॉ ल पर तेल की जांच के लिए टीपीसी मशीनों का उपयोग शुरू,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में महत्वपूर्ण प्रगति पीथमपुर से धार तक ट्रैक कार्य पूर्ण, सफल इंजन ट्रायल संपन्न,रतलाम के गुरु तेग बहादुर स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम,ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

जनवादी लेखक संघ प्रतिवर्ष 11 साहित्य सम्मान प्रदान करेगा

जनवादी लेखक संघ प्रतिवर्ष 11 साहित्य सम्मान प्रदान करेगा
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम। जनवादी लेखक संघ रतलाम प्रतिवर्ष 11 साहित्य सम्मान प्रदान करेगा। ये सम्मान कविता, कहानी, आलोचना एवं ग़ज़ल के क्षेत्र में स्थानीय एवं देश के रचनाकारों को उनकी साहित्य साधना के लिए प्रदान किए जाएंगे। सम्मान का निर्धारण जलेसं जूरी द्वारा किया जाएगा।
उक्त निर्णय जनवादी लेखक संघ रतलाम के जिला सम्मेलन में लिया गया। सभी सम्मान शहर के दिवंगत रचनाकारों के परिजनों द्वारा स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक सम्मान में सम्मानित रचनाकार को ग्यारह सौ रुपए की सम्मान निधि, स्मृति चिन्ह एवं साहित्य भेंट किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जलेसं सचिव रणजीत सिंह राठौर ने बताया कि स्व.नंदलाल उपाध्याय स्मृति सम्मान कविता के क्षेत्र में एक शहर के कवि और एक बाहर के कवि को दिया जाएगा।
स्व.मोहन अंबर स्मृति सम्मान गीत के क्षेत्र में एक शहर के गीतकार और एक बाहर के गीतकार को दिया जाएगा।
स्व.कैलास जायसवाल स्मृति सम्मान कहानी के क्षेत्र में एक शहर के और एक बाहर के कथाकार को प्रदान किया जाएगा।
स्व.अवधनारायण जायसवाल स्मृति सम्मान ग़ज़ल के क्षेत्र में एक शहर के और एक बाहर के ग़ज़लकार को प्रदान किया जाएगा।
स्व. जयप्रकाश जायसवाल स्मृति सम्मान आलोचना के क्षेत्र में एक शहर के और एक बाहर के आलोचक को प्रदान किया जाएगा।
संस्था द्वारा स्व.दानिश अलीगढ़ी स्मृति सम्मान पूर्व से ही प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष साहित्य समारोह में उक्त सभी सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

नवीन कार्यकारिणी गठित

इस अवसर पर जनवादी लेखक संघ रतलाम की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष यूसुफ़ जावेदी, सचिव रणजीत सिंह राठौर को बनाया गया। कार्यकारिणी में डा.गीता दुबे, डॉ.पूर्णिमा शर्मा, डॉ. स्वर्णलता ठन्ना नागर, आशीष दशोत्तर, कैलाश व्यास, ओमप्रकाश मिश्र, विनोद झालानी, आई.एल.पुरोहित, पूजा चोपड़ा, जितेन्द्र सिंह पथिक, सिद्दीक़ रतलामी और संजय परसाई 'सरल' शामिल किए गए हैं। बैठक में संस्था के आगामी आयोजनों पर चर्चा कर सार्थक कार्यक्रम निर्धारित किए गए। भगतसिंह पुस्तकालय के व्यवस्थित संचालन के लिए कला डामोर को सम्मानित किया गया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया तथा अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष यूसुफ़ जावेदी ने आभार व्यक्त किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर वरिष्ठ लेखक रतन चौहान, डॉ .एन.के. शाह , आशा श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्र, डॉ.पूर्णिमा शर्मा, डॉ.गीता दुबे, सुभाष यादव, एस.के. मिश्रा, हरिशंकर भटनागर , मांगीलाल नगावत, हीरालाल खराड़ी , चरणसिंह जाधव, सत्यनारायण सोढ़ा , जितेंद्र सिंह पथिक , कीर्ति शर्मा , सिद्दीक़ रतलामी, सुभाष यादव, श्याम सुंदर भाटी , अलका तिवारी, रचना चंद्रावत , डॉ. गीता दुबे , पद्माकर पागे, गीता राठौर , पुष्पलता शर्मा, विनोद झालानी, संजय परसाई, लक्ष्मण पाठक , बेनी प्रसाद सपरी, कला डामोर सहित सुधिजन मौजूद थे।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता हेतु पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में डीजल/पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक खरीदी नहीं करे.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संयुक्त अखाड़ा आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने ली विभिन्न समाजजनों की बैठक 1970 के बाद पहली बार निलेगा संयुक्त अखाड़ा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
यात्रियों को शुद्ध व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने हेतु रतलाम मंडल की नई पहल – स्टॉ ल पर तेल की जांच के लिए टीपीसी मशीनों का उपयोग शुरू.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता हेतु पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता हेतु पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में डीजल/पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक खरीदी नहीं करे.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संयुक्त अखाड़ा आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने ली विभिन्न समाजजनों की बैठक 1970 के बाद पहली बार निलेगा संयुक्त अखाड़ा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
यात्रियों को शुद्ध व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने हेतु रतलाम मंडल की नई पहल – स्टॉ ल पर तेल की जांच के लिए टीपीसी मशीनों का उपयोग शुरू.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित.
ip is from remote address-216.73.216.211

जनवादी लेखक संघ प्रतिवर्ष 11 साहित्य सम्मान प्रदान करेगा,सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं।,जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता हेतु पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न,पम्प संचालक ड्रम/ बोतल में पेट्रोल/डीजल नहीं दे राजस्व अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर स्टॉक सत्यापन सतत जारी,रतलाम में निकली भव्य 39 किमी लंबी चुनरी यात्रा, जयकारों से गूंजा शहर,संयुक्त अखाड़ा आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने ली विभिन्न समाजजनों की बैठक 1970 के बाद पहली बार निलेगा संयुक्त अखाड़ा,यात्रियों को शुद्ध व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने हेतु रतलाम मंडल की नई पहल – स्टॉ ल पर तेल की जांच के लिए टीपीसी मशीनों का उपयोग शुरू,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"