Skip to main content

जनवादी लेखक संघ प्रतिवर्ष 11 साहित्य सम्मान प्रदान करेगा,सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं।,जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता हेतु पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न,पम्प संचालक ड्रम/ बोतल में पेट्रोल/डीजल नहीं दे राजस्व अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर स्टॉक सत्यापन सतत जारी,रतलाम में निकली भव्य 39 किमी लंबी चुनरी यात्रा, जयकारों से गूंजा शहर,संयुक्त अखाड़ा आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने ली विभिन्न समाजजनों की बैठक 1970 के बाद पहली बार निलेगा संयुक्त अखाड़ा,यात्रियों को शुद्ध व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने हेतु रतलाम मंडल की नई पहल – स्टॉ ल पर तेल की जांच के लिए टीपीसी मशीनों का उपयोग शुरू,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में महत्वपूर्ण प्रगति पीथमपुर से धार तक ट्रैक कार्य पूर्ण, सफल इंजन ट्रायल संपन्न,रतलाम के गुरु तेग बहादुर स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम,ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

यात्रियों को शुद्ध व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने हेतु रतलाम मंडल की नई पहल – स्टॉ ल पर तेल की जांच के लिए टीपीसी मशीनों का उपयोग शुरू

यात्रियों को शुद्ध व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने हेतु रतलाम मंडल की नई पहल – स्टॉ ल पर तेल की जांच के लिए टीपीसी मशीनों का उपयोग शुरू
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध
कराने की दिशा में रतलाम मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। रेलवे
स्टेशनों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा तलने में उपयोग
किए जाने वाले तेल की नियमित जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टीपीसी
(टोटल पोलर कंपाउंड) मशीनों का उपयोग प्रारंभ किया गया है। वरिष्ठु मंडल
वाणिज्यद प्रबंधक श्रीमती हीना वी. केवलरामानी के निर्देशन में यह
नवाचार आरंभ किया गया है जो शुद्ध भोजन उपलब्धड कराने में काफी उपयोगी
साबित होगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रवक्ताग श्री मुकेश कुमार द्वारा
वर्तमान में रतलाम मंडल द्वारा 8 टीपीसी मशीनें क्रय की गई हैं, जिन्हें
मंडल के सभी सेक्शनल वाणिज्य निरीक्षकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इन
मशीनों के प्रभावी उपयोग हेतु सभी वाणिज्य निरीक्षकों एवं मुख्य वाणिज्य
निरीक्षकों को प्रशिक्षण एवं डेमो के माध्यम से इसकी कार्यप्रणाली समझाई
जा रही है।

टीपीसी खाद्य तेलों, विशेष रूप से तलने में उपयोग किए जाने वाले तेल की
गुणवत्ता और सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण मापक है। तेल को बार-बार उच्च
तापमान पर गर्म करने और नमी के संपर्क में आने से उसमें उष्मीय अपघटन
होता है, जिससे टोटल पोलर कंपाउंड बनते हैं। इनकी अधिक मात्रा तेल की
गुणवत्ता में गिरावट को दर्शाती है, जो भोजन के स्वाद एवं पोषण मूल्य
दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

टीपीसी मशीन के माध्यम से तेल की गुणवत्ता की जांच सरल एवं त्वरित तरीके
से की जा सकती है। मशीन के अग्रभाग में लगे सेंसर (रॉड) को गर्म तेल में
डालने पर स्क्रीन पर रंग-आधारित संकेत प्राप्त होते हैं। हरा रंग: तेल की
गुणवत्ता अच्छी है, पीला रंग: तेल में टीपीसी का स्तर बढ़ रहा है,
सावधानी आवश्यक तथा लाल रंग: तेल की गुणवत्ता हानिकारक स्तर पर पहुंच
चुकी है, तत्काल तेल बदलना आवश्यक।

वाणिज्य निरीक्षक निरीक्षण के दौरान इन मशीनों को अपने साथ रखेंगे और
समय-समय पर उन स्थानों की जांच करेंगे जहां तलने के लिए तेल का उपयोग
किया जाता है। यदि तेल निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया
जाता है, तो संबंधित विक्रेता को तुरंत तेल बदलने के निर्देश दिए जाएंगे
तथा आवश्यकतानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।

रतलाम मंडल अपने यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता वाला
भोजन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। टीपीसी मशीनों का उपयोग
इसी दिशा में एक सकारात्मक और प्रभावी कदम है।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता हेतु पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में डीजल/पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक खरीदी नहीं करे.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संयुक्त अखाड़ा आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने ली विभिन्न समाजजनों की बैठक 1970 के बाद पहली बार निलेगा संयुक्त अखाड़ा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
यात्रियों को शुद्ध व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने हेतु रतलाम मंडल की नई पहल – स्टॉ ल पर तेल की जांच के लिए टीपीसी मशीनों का उपयोग शुरू.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता हेतु पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता हेतु पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में डीजल/पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक खरीदी नहीं करे.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संयुक्त अखाड़ा आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने ली विभिन्न समाजजनों की बैठक 1970 के बाद पहली बार निलेगा संयुक्त अखाड़ा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
यात्रियों को शुद्ध व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने हेतु रतलाम मंडल की नई पहल – स्टॉ ल पर तेल की जांच के लिए टीपीसी मशीनों का उपयोग शुरू.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित.
ip is from remote address-216.73.216.211

जनवादी लेखक संघ प्रतिवर्ष 11 साहित्य सम्मान प्रदान करेगा,सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं।,जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता हेतु पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न,पम्प संचालक ड्रम/ बोतल में पेट्रोल/डीजल नहीं दे राजस्व अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर स्टॉक सत्यापन सतत जारी,रतलाम में निकली भव्य 39 किमी लंबी चुनरी यात्रा, जयकारों से गूंजा शहर,संयुक्त अखाड़ा आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने ली विभिन्न समाजजनों की बैठक 1970 के बाद पहली बार निलेगा संयुक्त अखाड़ा,यात्रियों को शुद्ध व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने हेतु रतलाम मंडल की नई पहल – स्टॉ ल पर तेल की जांच के लिए टीपीसी मशीनों का उपयोग शुरू,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"