Skip to main content

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में रतलाम मंडल के कर्मचारियों की शानदार उपलब्धि,भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक हुई,बरबड़ हनुमान जी करते हैं सभी की मनोकामना पूर्ण-महापौर प्रहलाद पटेल,भेविन माइंड स्कूल में अभिभावक मिलन समारोह सम्पन्न सैलाना ओशिन परिसर में शिक्षा पर सार्थक चर्चा,देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने इन्दौर एयरपोर्ट से किया प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात का श्रवण,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया इन्दौर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का लोकार्पण,भाजपा का प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान - 2026-,अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न,श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम के विद्यार्थियों का सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्वर्ण पदक सहित कई उपलब्धियां I,रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

भेविन माइंड स्कूल में अभिभावक मिलन समारोह सम्पन्न सैलाना ओशिन परिसर में शिक्षा पर सार्थक चर्चा

भेविन माइंड स्कूल में अभिभावक मिलन समारोह सम्पन्न सैलाना ओशिन परिसर में शिक्षा पर सार्थक चर्चा
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

दिनांक 29 मार्च 2026, रविवार को सैलाना के ओशिन परिसर में रतलाम के भेविन माइंड स्कूल की ओर से अभिभावक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस बैठक का उद्देश्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु बेहतर शिक्षा विकल्पों पर चर्चा करना और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से अभिभावकों को अवगत कराना था।

कार्यक्रम का संचालन अकादमी हेड श्रीमती डॉली भटनागर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सैलाना श्रीमती क्रांति जोशी, भावना पुरोहित (अध्यक्ष, अवंतिका क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी), पूर्व विधायक सैलाना हर्ष विजय गेहलोत, रतलाम ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष श्री राम चौधरी, पूर्व मंडी अध्यक्ष जगदीश पाटीदार तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी रतलाम किरण माहेश्वरी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।भेविन माइंड स्कूल की डायरेक्टर एवं फाउंडर श्रीमती अलका श्रीनिवास सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों की मजबूत नींव और सुरक्षित वातावरण पर बल दिया। उन्होंने बस सुविधा का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक अभिभावकों को विद्यालय का दौरा करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि बच्चों पर किताबों का बोझ कम होना चाहिए और उन्होंने अपने बचपन के अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यालय में कृषि विषय को शामिल करने की सराहना की और बताया कि यह भविष्य में बच्चों को अच्छे रोजगार के अवसर प्रदान कर सकता है।

अकादमी हेड डॉली भटनागर ने बताया कि भेविन माइंड स्कूल कृषि को एक विषय के रूप में स्कूल समय से ही पढ़ा रहा है, ताकि किसानों के बच्चों को वैज्ञानिक आधार पर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और डेयरी उत्पादों की शुद्धता व गुणवत्ता की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि गाँव में रहकर भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए फाउंडर डायरेक्टर श्रीमती अलका श्रीनिवास सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भेविन माइंड स्कूल में अभिभावक मिलन समारोह सम्पन्न सैलाना ओशिन परिसर में शिक्षा पर सार्थक चर्चा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भेविन माइंड स्कूल में अभिभावक मिलन समारोह सम्पन्न सैलाना ओशिन परिसर में शिक्षा पर सार्थक चर्चा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भाजपा किसी व्यक्ति और परिवार की नहीं अपितु विचार की पार्टी सभी मंडलों में एक साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चोहान व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया संबोधित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में डीजल/पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक खरीदी नहीं करे.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल ने शतरंज में बढ़ाया गौरव राष्ट्रीय स्तर पर चमके रतलाम मंडल के कर्मचारी.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भेविन माइंड स्कूल में अभिभावक मिलन समारोह सम्पन्न सैलाना ओशिन परिसर में शिक्षा पर सार्थक चर्चा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने इन्दौर एयरपोर्ट से किया प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात का श्रवण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भाजपा किसी व्यक्ति और परिवार की नहीं अपितु विचार की पार्टी सभी मंडलों में एक साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चोहान व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया संबोधित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम के विद्यार्थियों का सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्वर्ण पदक सहित कई उपलब्धियां I.
ip is from remote address-216.73.216.211