Skip to main content

देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने इन्दौर एयरपोर्ट से किया प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात का श्रवण,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया इन्दौर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का लोकार्पण,भाजपा का प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान - 2026-,अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न,श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम के विद्यार्थियों का सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्वर्ण पदक सहित कई उपलब्धियां I,रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित,लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर हेतु विशेष ट्रेन संचालन,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती का किया स्वागत प्रधानमंत्री श्री मोदी का जताया आभार,महाअष्टमी पर माताजी पूजन के साथ बालिकाओं का सम्मान, शिक्षा और संस्कार पर दिया गया जोर,रतलाम में निकली भगवान श्रीराम की भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने इन्दौर एयरपोर्ट से किया प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात का श्रवण

देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने इन्दौर एयरपोर्ट से किया प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात का श्रवण
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय 'मन की बात' कार्यक्रम के 132वें संस्करण का रविवार की सुबह आकाशवाणी से प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्दौर प्रवास के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और देश को एकजुटता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में उपजे हालातों के संदर्भ में कहा कि हमें एकजुट होकर हर चुनौती से बाहर निकलना है जो भी लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। यह देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसमें राजनीति का कोई स्थान नहीं है। ऐसे में जो भी लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की कि सभी जागरूक रहें, किसी भी तरह की अफवाहों और किसी के भी बहकावे में न आएं। सरकार की तरफ से जो निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने सभी संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे।

कार्यक्रम श्रवण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'मन की बात' प्रधानमंत्री श्री मोदी की 'देश से अपनी बात' कर सबसे जुड़े रहने का एक सशक्त माध्यम है। यह हम सभी देशवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। देश में हो रहे विकास, नवाचार, जनकल्याण के कामों के साथ गैर राजनीतिक विषयों को सामने लाकर पूरे देश को सौहार्द्र, भाईचारे और एकजुटता से रहने का सकारात्मक संदेश देने का प्रधानमंत्री का यह अद्भुत प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मन की बात के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, लोकसभा सांसद श्री शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री उषा ठाकुर, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री मधु वर्मा, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिलाध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने इन्दौर एयरपोर्ट से किया प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात का श्रवण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भाजपा किसी व्यक्ति और परिवार की नहीं अपितु विचार की पार्टी सभी मंडलों में एक साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चोहान व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया संबोधित.

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम के विद्यार्थियों का सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्वर्ण पदक सहित कई उपलब्धियां I.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महाअष्टमी पर माताजी पूजन के साथ बालिकाओं का सम्मान, शिक्षा और संस्कार पर दिया गया जोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में निकली भगवान श्रीराम की भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन.

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने इन्दौर एयरपोर्ट से किया प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात का श्रवण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भाजपा किसी व्यक्ति और परिवार की नहीं अपितु विचार की पार्टी सभी मंडलों में एक साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चोहान व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया संबोधित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम के विद्यार्थियों का सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्वर्ण पदक सहित कई उपलब्धियां I.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महाअष्टमी पर माताजी पूजन के साथ बालिकाओं का सम्मान, शिक्षा और संस्कार पर दिया गया जोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में निकली भगवान श्रीराम की भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महा अष्टमी पर रामेश्वर मंदिर में भक्तिमय वातावरण में हवन एवं कन्या पूजन सम्पन्न.
ip is from remote address-216.73.216.211