पीएम श्री विद्यालय आंबा में शिक्षा और स्वच्छता पर जोर
सवांददाता
रतलाम स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, आंबा में स्कूल चले अभियान के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डाईट प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी लिखावट सुंदर होनी चाहिए और इसके लिए उन्हें प्रतिदिन लिखने का अभ्यास करना चाहिए। साथ ही गणितीय संक्रियाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के महत्व पर भी जोर देते हुए प्रतिदिन दातुन करने और स्नान करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर विचार साझा किए गए और उन्हें बालपेन एवं कॉपी वितरित की गई। इस आयोजन में प्रधानाध्यापक वीर सिंह निनामा, पालकगण तथा स्टाफ सदस्य — प्रभुलाल झडवाल, गोवर्धनलाल विजियावत, पूनमचंद मुनिया, पुष्पा यादव, महेंद्र सिंह सिसोदिया, भावेश व्यास, प्रतीक्षा राठौर और अर्पिता बैरागी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कैलाश चंद पाटीदार ने किया।












































