Skip to main content

सैलाना में जनगणना की तैयारियों का निरीक्षण,नगर निगम के वॉल्व मेन कर रहे है अवैध नल कनेक्शनों का सर्वे सर्वे हेतु नागरिक करें सहयोग,शोक संदेश..'.एक युग का अंत '... सर आप बहुत याद आओगे...,श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के साधारण सम्मेलन में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने चतुर्थ कार्यकाल का बजट प्रस्तुत किया 10 अप्रैल को बजट पर होगा विचार-विमर्श एवं निर्णय/स्वीकृति,स्वास्थ्य के लिए एकजुट — विज्ञान के साथ खड़े रहें' थीम के साथ रतलाम मंडल में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस,यात्रीगण कृपया ध्यान देवे,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने कहा:- कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है यह जिम्मेदारी प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत,श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी परिसर स्थित खालसा सभागृह में तीन दिवसीय कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया,,भाजपा कार्यालय ईंट पत्थर का ढांचा नहीं, संगठन की आत्मा 47 वें स्थापना दिवस पर समारोह पूर्वक हुआ नवीन भवन निर्माण का शुभारंभ,विप्लव जैन और शुभम गुर्जर ने भोपाल में जताया केबिनेट मंत्री काश्यप का आभार

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

भाजपा कार्यालय ईंट पत्थर का ढांचा नहीं, संगठन की आत्मा 47 वें स्थापना दिवस पर समारोह पूर्वक हुआ नवीन भवन निर्माण का शुभारंभ

भाजपा कार्यालय ईंट पत्थर का ढांचा नहीं, संगठन की आत्मा 47 वें स्थापना दिवस पर समारोह पूर्वक हुआ नवीन भवन निर्माण का शुभारंभ
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उल्लास से मनाया। इस दिन घर-घर पार्टी का ध्वज फहराया गया। रतलाम सहित प्रदेश के 18 जिलों में नवीन कार्यालय निर्माण के कार्य का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। रतलाम के प्रताप नगर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायकद्वय डॉ राजेन्द्र पांडेय व मथुरालाल डामर की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने यंत्र पूजा कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान जिला प्रभारी विवेक जोशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के नवीन कार्यालय भवन निर्माण के शुभारंभ समारोह का भोपाल से सीधा प्रसारण भी किया गया। रतलाम में अतिथियों के साथ कार्यकर्ताओं ने भी यह प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित समस्त वक्ताओं का उद्बोधन सुना। उन्होंने भाजपा कार्यालय को ईंट पत्थर का ढांचा नहीं अपितु संगठन की आत्मा निरूपित किया।रतलाम में समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि सन 1980 में अभावों के बीच स्थापित भारतीय जनता पार्टी आज एक वट वृक्ष के रूप में विस्तारित होकर देश ही नहीं दुनिया में अपना परचम फहरा रही है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग, सहनशीलता और समर्पण का परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला कार्यालय भवन निर्माण के लिए 1 वर्ष का लक्ष्य रखा है। आज स्थापना दिवस पर इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ हो रहा है और अगले स्थापना दिवस पर इसका लोकार्पण करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितीन नवीन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव बड़ रहा है। भाजपा भी युवाओं के साथ नये स्वरुप में निखर रही है।
जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की स्थापना के समय अटलजी ने अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा के जो सूत्र दिए थे, वे आज चरितार्थ हो चुके हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर हर वर्ग से जुड़ी हुई है। कार्यकर्ताओं का मनोबल ही भाजपा की असली ताकत है और उम्मीद है कि नया कार्यालय मनोबल बढ़ाने में मददगार होगा। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि भाजपा को पहले ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश नहीं मिलता था, लेकिन आज देश और दुनिया में उसी की चर्चा हो रही है। कार्यकर्ता होने के नाते यह हम सब के लिए गौरव की बात है। जिला प्रभारी विवेक जोशी ने विश्वास जताया कि भाजपा का नया कार्यालय भवन 1 वर्ष में बन जाएगा और अगला स्थापना दिवस पार्टी उसी में मनाएगी।
आरंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए पार्टी के इतिहास, संघर्ष और सफलता पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत पार्टी पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया। आभार महामंत्री महेश सोनी ने माना। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, राजेन्द्र सिंह लुनेरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्याकर्तागण उपस्थित रहे।
प्रताप नगर में अंडरब्रिज बनेगा
भाजपा के जिला कार्यालय भवन के निर्माण कार्य शुभारंभ समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से अंडरब्रिज की मांग रही है। अब प्रताप नगर क्षेत्र में कार्यालय पहुंच मार्ग पर अंडरब्रिज की स्वीकृति भी हो गई है इससे क्षेत्रवासियों के साथ सबको आवागमन में सुविधा होगी।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भाजपा कार्यालय ईंट पत्थर का ढांचा नहीं, संगठन की आत्मा 47 वें स्थापना दिवस पर समारोह पूर्वक हुआ नवीन भवन निर्माण का शुभारंभ.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
डाईट प्राचार्य ने बच्चों को लिखावट सुधारने और गणित समझने का दिया संदेश स्कूल चले अभियान के तहत बच्चों को वितरित हुई अध्ययन सामग्री.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शा.महाविद्यालय सैलाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028: जावरा क्षेत्र में पड़ाव क्षेत्र,पुलिस थाना,स्वास्थ्य केंद्र चिन्हित करने के लिए एसडीएम के साथ अधिकारियों ने किया निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मेले में किये नवाचार को नागरिकों ने सराहा संयुक्त अखाड़े में पहलवानों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में प्रवेश उत्सव मनाया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भेविन माइंड स्कूल में अभिभावक मिलन समारोह सम्पन्न सैलाना ओशिन परिसर में शिक्षा पर सार्थक चर्चा.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर निगम के वॉल्व मेन कर रहे है अवैध नल कनेक्शनों का सर्वे सर्वे हेतु नागरिक करें सहयोग.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के साधारण सम्मेलन में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने चतुर्थ कार्यकाल का बजट प्रस्तुत किया 10 अप्रैल को बजट पर होगा विचार-विमर्श एवं निर्णय/स्वीकृति.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वास्थ्य के लिए एकजुट — विज्ञान के साथ खड़े रहें' थीम के साथ रतलाम मंडल में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों को ध्यान मे रखते हुये 06 जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने कहा:- कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है यह जिम्मेदारी प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भाजपा कार्यालय ईंट पत्थर का ढांचा नहीं, संगठन की आत्मा 47 वें स्थापना दिवस पर समारोह पूर्वक हुआ नवीन भवन निर्माण का शुभारंभ.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विप्लव जैन और शुभम गुर्जर ने भोपाल में जताया केबिनेट मंत्री काश्यप का आभार.
ip is from remote address-216.73.216.218