ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
गर्मी ने दिखाए तेवर, अप्रैल में पारा चढ़ा 40 पार
गर्मी ने दिखाए तेवर, अप्रैल में पारा चढ़ा 40 पार
|
RTMNwesToday News Desk
सवांददाता
अप्रैल का आधा महीना बीतते ही मौसम ने करवट बदल ली है। दिन-ब-दिन बढ़ती धूप और तपिश ने नागरिकों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँच चुका है और लोग राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं।
शहर की गलियों में गन्ने के रस की चरखियाँ घूमने लगी हैं, कुल्फी और बर्फ के लड्डू की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। ठंडे पेय पदार्थों की खपत बढ़ गई है और नागरिक इन पारंपरिक विकल्पों से गर्मी को मात देने की कोशिश कर रहे हैं ।ब्यूरो रिपोर्ट RTM NEWS TODAY आप हमारे RTM NEWS TODAY पोर्टल पर अपटेड न्यूज पड सकते हैं


















