नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन
सवांददाता
शासन निर्देशानुसार 10 से 25 अप्रैल 2026 मनाये जा रहे ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन नगर निगम सभागृह में किया गया जिसमें महापौर प्रहलाद पटेल, पार्षदगण, स्व सहायता समूह की महिलाऐं तथा निगम कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
आयोजित नारी शक्ति वंदन संगोष्ठी को महापौर प्रहलाद पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। महिलाऐं केवल घर की देखभाल करने वाली नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। नारी शक्ति का सम्मान करना ओर उसे अवसर देना समाज के विकास के लिये बहूत आवश्यक है।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती शबाना, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती संगीता सोनी, नगर निगम महिला कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने पृथक-पृथक विचार रखते हुए सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन पार्षद श्रीमती शबाना ने किया व आभार पार्षद श्रीमती कविता चौहान ने माना।

















