रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन
सवांददाता
यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के
दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए तथा सामान्य श्रेणी में
यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम
मंडल से होकर 03 जोड़ी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन किया जा रहा
है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार
है:-
09003/09004 उधना – जयनगर- उधना अनारक्षित स्पेशल :- गाड़ी संख्या
09003 उधना जयनगर स्पेशल 26 अप्रैल 2026 रविवार को उधना से 00.30 बजे
चलेगी तथा सोमवार को 20.00 बजे जयनगर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम
(07.17/07.27, रविवार) एवं उज्जैन(09.47/09.57) बजे आगमन/प्रस्थान
होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09004 जयनगर उधना स्पेशल 27 अप्रैल,
2026 सोमवार को जयनगर से 23.00 बजे चलेगी तथा बुधवार को 16.30 बजे उधना
पहुँचेगी। इस ट्रेन का उज्जैन(08.29/08.32) एवं रतलाम (10.52/10.57) बजे
आगमन प्रस्थान होगा।
09007/09008 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल :- गाड़ी संख्या 09007
उधना दानापुर स्पेशल 26 अप्रैल 2026 रविवार को उधना से 01.30 बजे चलेगी
तथा अगले दिन 12.00 बजे दानापुर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम(08.17/08.18
रविवार) एवं उज्जैन 10.47/10.57) बजे आगमन प्रस्थान होगा। इसी प्रकार,
गाड़ी संख्या 09008 दानापुर उधना स्पेशल 27 अप्रैल 2026 सोमवार को
दानापुर से 15.00 बजे चलेगी तथा अगले बुधवार को 01.15 बजे उधना रेलवे
स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का उज्जैन(17.17/17.20, मंगलवार) एवं
रतलाम(19.40/19.45) बजे आगमन/प्रस्थान होगा।
09021/09022 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल :- गाड़ी संख्या 09021
उधना दानापुर स्पेशल 26 अप्रैल 2026 रविवार को उधना से 14.30 बजे चलेगी
तथा मंगलवार को रात्रि 01.00 बजे दानापुर पहुँचेगी। इस ट्रेन का
रतलाम(21.17/21.27 रविवार) एवं उज्जैन (23.47/23.57) बजे आगमन
प्रस्थान होगा। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09022 दानापुर उधना स्पेशल
27 अप्रैल 2026 सोमवार को दानापुर से 04.00 बजे चलेगी तथा अगले दिन को
14.15 बजे उधना रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का
उज्जैन(06.17/06.20, मंगलवार) एवं रतलाम(08.40/08.45) बजे
आगमन/प्रस्थान होगा।
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए
यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी
प्राप्त कर सकते हैं।

















