Skip to main content

नया अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन है बदलते रतलाम की तस्वीर-मंत्री चेतन्य काश्यप,मानव सेवा समिति 'रक्त केंद्र' के 30 वर्ष सेवा के,रतलाम में सामूहिक विवाह एवं गौ सेवा अस्पताल का भूमि पूजन आज,जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी बढ़ाये- सुश्री वैशाली जैन जिला स्तरीय बैठक संपन्न,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध,रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन,नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन,नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणा, गोपाल शर्मा ने दो नेत्रहीनों को दी नई रोशनी,'कविता और स्त्री' आयोजन 26 अप्रैल को,भेविन माइण्ड स्कूल की नई पहल – ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 का शुभारंभ'

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

नया अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन है बदलते रतलाम की तस्वीर-मंत्री चेतन्य काश्यप

नवीन फायर स्टेशन भवन से नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रो को भी मिलेगा लाभ -महापौर प्रहलाद पटेल
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम नगर का निरंतर विकास हो रहा है, नगर विकास के दृष्टिगत अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का निर्माण किया जा रहा है, यह फायर स्टेशन भवन बदलते रतलाम की तस्वीर है।
उक्त उद्गार सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने ग्राम पलसोड़ा में निर्मित होने वाले अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि रतलाम नगर से महानगर की दहलीज पर है, हमे एक समर्पण भाव से हमारे शहर रतलाम को नया रतलाम बनाना है ताकि बाहर से आने वाले लोगो को लगे की रतलाम नगर सर्व सुविधा युक्त है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि आज बड़े ही हर्ष का विषय है कि आज हम 2.97 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का निर्माण का भूमि पूजन करने जा रहे है। इस फायर स्टेशन भवन का लाभ नगर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी मिलेगा। शासन द्वारा फायर स्टेशन भवन निर्माण हेतु ग्राम पलसोड़ा में 1 हेक्टर भूमि आवंटित की गई है। नगर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 2.97 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक नवीन फायर स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। यह फायर स्टेशन पालसोड़ा वर्कशॉप के पीछे स्थित लगभग 1 हेक्टेयर भूमि पर निर्मित किया जाएगा।
प्रस्तावित फायर स्टेशन में 10 अग्निशमन वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग स्टेशन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही एक सुसज्जित कंट्रोल रूम, फायर कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कक्ष, पेवर ब्लॉक, सीमेंट कंक्रीट एप्रोच रोड तथा एक ट्यूबवेल खनन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का निर्माण होने से क्षेत्र में अग्निशमन सेवाओं की गुणवत्ता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि रतलाम नगर में अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी आज हम इस कार्य का भूमि पूजन करने जा रहे जो नागरिकों के लिए लाभदायी सिद्ध होगा।
प्रारंभ में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, सोनू यादव, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती आयुषी पालीवाल, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती शबाना, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, शेरू पठान, जयेश वसावा, विजयसिंह चौहान, राजेश माहेश्वरी, मुकेश मीणा, कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री शिवम् गुप्ता आदि ने अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी ने किया व आभार नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया ने माना।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नवीन फायर स्टेशन भवन से नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रो को भी मिलेगा लाभ -महापौर प्रहलाद पटेल.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नवीन फायर स्टेशन भवन से नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रो को भी मिलेगा लाभ -महापौर प्रहलाद पटेल.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी बढ़ाये- सुश्री वैशाली जैन जिला स्तरीय बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नवीन फायर स्टेशन भवन से नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रो को भी मिलेगा लाभ -महापौर प्रहलाद पटेल.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी बढ़ाये- सुश्री वैशाली जैन जिला स्तरीय बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणा, गोपाल शर्मा ने दो नेत्रहीनों को दी नई रोशनी.
ip is from remote address-216.73.217.123