खुर्दा रोड मंडल में ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित
सवांददाता
पूर्व तटीय रेलवे खुर्दा रोड मंडल के में पुरी रेलवे
स्टेशन के प्लेटफॉर्म तथा स्टेशन यार्ड मे निर्माण कार्य हेतु
प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने
वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—
1. 19 एवं 26 मई 2026 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20917
इंदौर–पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी
तथा मालतीपाटपुर–पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।
2. 21 एवं 28 मई 2026 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20918
पुरी–इंदौर एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी
तथा पुरी–मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
3. 21 एवं 28 मई 2026 को वलसाड से चलने वाली गाड़ी संख्या 22909
वलसाड–पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी
तथा मालतीपाटपुर–पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।
4. 17 एवं 24 मई 2026 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22910
पुरी–वलसाड एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी
तथा पुरी–मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की
वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट
www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही रेलवन ऐप पर भी
जानकारी ले सकते हैं।















