भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन
सवांददाता
भेविन माइंड स्कूल में आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का रंगारंग और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल नृत्य प्रस्तुत किए और डांस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखने योग्य था।
कैंप के दौरान बच्चों ने विविध गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस कैंप से उन्होंने नए-नए खेल सीखे, रोचक साइंस एक्टिविटीज़ की जानकारी प्राप्त की, विभिन्न नृत्य शैलियाँ सीखीं और मनोरंजन के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों का आनंद लिया। बच्चों ने इसे सीखने और मस्ती का अनोखा अनुभव बताया।समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती अलका श्रीनिवास सिंह ने बच्चों को अपने हाथों से पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रिंसिपल श्री विशाल मेहता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए। समर कैंप का सफल आयोजन और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।


















