Warning: Trying to access array offset on false in /home/rtmnewst/public_html/public/rtmnews.php on line 30

Warning: Trying to access array offset on false in /home/rtmnewst/public_html/public/rtmnews.php on line 30
Skip to main content

रतलाम जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई,जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई,रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन,पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न,चार्ज अधिकारियों द्वारा जनगणना कार्य का किया गया निरीक्षण,राम मंदिर ब्रीज के नीचे बनेगी सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी,रतलाम गीता मंदिर में प्रभुप्रेमी संघ का मासिक सत्संग सम्पन्न,उंकाला रोड अष्टभुजा मंदिर बावड़ी सहित चार बावड़ियों व त्रिवेणी कुण्ड की सफाई पूर्ण,रतलाम मंडल ने अप्रैल में ₹3.41 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया,भेविन माइंड स्कूल में मदर्स डे का उल्लासपूर्ण आयोजन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम, 12 मई – कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन ने आवेदकों की समस्याएँ सुनीं और आवेदन प्राप्त किए। कुल 151 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा समाधान कराया गया। शेष आवेदनों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

रमेश पिता रामकिशन, निवासी मोती नगर रतलाम ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण की दूसरी किस्त जारी करने हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही के लिए आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया गया।मंजु, निवासी दीनदयाल नगर रतलाम ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती हैं, पति का निधन हो चुका है और पुत्र शारीरिक रूप से अपंग है। उन्होंने आवास हेतु भूमि का पट्टा देने का आवेदन प्रस्तुत किया। कार्यवाही हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया गया।

बंटी पिता गोपाल मकवाना, निवासी ग्राम ईसरथुनी ने कृषि भूमि की भू-पुस्तिका में पिता का नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही के लिए तहसीलदार रतलाम को निर्देशित किया गया।

नसरिन पति मुजफ्फर, निवासी नयापुरा हाट की चौकी ने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्य राशन मित्र पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने परिवार के सभी नाम प्रदर्शित करवाने हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही संबंधित अधिकारी को सौंपा गया।कौशल्या पति किशोर, निवासी वार्ड क्रमांक 21 रतलाम ने बताया कि दुर्घटना में उनका हाथ कट गया है और परिवार का पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही संबंधित अधिकारी को निर्देशित की गई।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
उंकाला रोड अष्टभुजा मंदिर बावड़ी सहित चार बावड़ियों व त्रिवेणी कुण्ड की सफाई पूर्ण.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
उंकाला रोड अष्टभुजा मंदिर बावड़ी सहित चार बावड़ियों व त्रिवेणी कुण्ड की सफाई पूर्ण.
ip is from remote address-216.73.217.133