Skip to main content

रतलाम जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई,जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई,रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन,पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न,चार्ज अधिकारियों द्वारा जनगणना कार्य का किया गया निरीक्षण,राम मंदिर ब्रीज के नीचे बनेगी सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी,रतलाम गीता मंदिर में प्रभुप्रेमी संघ का मासिक सत्संग सम्पन्न,उंकाला रोड अष्टभुजा मंदिर बावड़ी सहित चार बावड़ियों व त्रिवेणी कुण्ड की सफाई पूर्ण,रतलाम मंडल ने अप्रैल में ₹3.41 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया,भेविन माइंड स्कूल में मदर्स डे का उल्लासपूर्ण आयोजन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

राम मंदिर ब्रीज के नीचे बनेगी सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी

राम मंदिर ब्रीज के नीचे बनेगी सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

नगर के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी दिये जाने के उद्देश्य से राम मंदिर ब्रीज के नीचे निर्मित की जाने वाली सब्जी मण्डी निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, नागरिक व सब्जी विक्रेताओं के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। भूमि पूजन पष्चात निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्म दिवस की शुभकामना प्रेषित की।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसा कोई भी घर नहीं है जिन्हे सब्जी की आवश्यकता ना हो, इन आवश्यकताओं को हमारे ही रतलाम नगर के छोटे-छोटे फुटकर सब्जी विक्रेता जो कि सर्दी, गर्मी, बारिश में सड़क किनारे बैठकर सब्ती का विक्रय करते हैं उनके दुखः दर्द को हमने समझकर इन तकलीफों से छुटकारा दिलाने हेतु सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी का प्लान कर प्रथम चरण राम मंदिर चेतक ब्रीज के नीचे 43.83 लाख की लागत से सब्जी विक्रताओं को जमीन से उंचे पेवर ब्लॉक के प्लेटफार्म बनाये जाने के साथ ही सड़क के दोनो ओर पेवर ब्लॉक लगाये जायेगें ताकि नागरिकों को व सब्जी विक्रताओं को स्वच्छ वातावरण मिल सकें। अगले चरण में सब्जी मण्डी में लाईट, पंखे एवं पेयजल की व्यवस्था की जायेगी।
उन्होने कहा कि राम मंदिर चेतक ब्रीज के नीचे सब्जी मण्डी विकसित करने के साथ ही हरमाला रोड व काशीनाथ के नोहरे में भी सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी विकसित करने की कार्य योजना है जिससे सभी को इसका लाभ मिल सकें।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती आशा रावत, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती आयुषी सांकला, रतलाम विकास प्राधिकरण सदस्य श्रीमती किरण महावर, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विनोद राठौड़, उपयंत्री विनोद पाटीदार, राजस्व विभाग प्रभारी राजेन्द्रसिंह पवांर सहित नागरिक व सब्जी विक्रेता उपस्थित थे।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
उंकाला रोड अष्टभुजा मंदिर बावड़ी सहित चार बावड़ियों व त्रिवेणी कुण्ड की सफाई पूर्ण.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
उंकाला रोड अष्टभुजा मंदिर बावड़ी सहित चार बावड़ियों व त्रिवेणी कुण्ड की सफाई पूर्ण.
ip is from remote address-216.73.217.133