गोरखपुर स्टेशन पर ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित
सवांददाता
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 7 एवं 8 पर फुट ओवर ब्रिज हेतु प्रस्तावित ब्लॉक ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट की जाएंगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
* निरस्त होने वाली ट्रेनें
1. 30 मई, 2026 एवं 06 जून, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल निरस्त रहेगी।
2. 29 मई, 2026 एवं 05 जून, 2026 को गोरखपुर से चलने वाली वाली ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल निरस्त रहेगी।
* शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें
1. 01 जून, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 19091 बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा गोरखपुर कैंट और गोरखपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
2. 02 जून, 2026 को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19092 गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस हमसफ़र एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन से 21:40 बजे शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर और गोरखपुर कैंट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
3. 31 मई, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 22921 बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर अंत्योदय बलरामपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा बलरामपुर और गोरखपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
4. 02 जून, 2026 को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22922 गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय बलरामपुर स्टेशन से 06:08 बजे शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर और बलरामपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
5. 29 मई, 2026 से 07 जून, 2026 को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद – गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा गोरखपुर कैंट और गोरखपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
6. 30 मई, 2026 से 08 जून, 2026 को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19490 गोरखपुर – अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन से 21:40 बजे शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर और गोरखपुर कैंट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपर्युक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखें। ठहराव एवं समय संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।














