देहदान को मिला सम्मान
सवांददाता
देहदान का सम्मान पत्र पाकर पूरे परिवार को गर्व का अनुभव महसूस हो रहा है| डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज के एथिकल कमेटी सदस्य गोविंद काकानी, डीन डॉ अनीता मुथा , शरीर संरचना विभाग अध्यक्ष राजेंद्र सिंगरौले एवं उनकी पूरी टीम द्वारा विगत दिवस श्रीमती सुमन पति सुभाष धारीवाल का देह परिवार वालों की सहमति से मिलने पर ससम्मान कॉलेज विभाग में रखा गया| सम्मान पत्र धारीवाल परिवार सदस्य सुनील, राजेंद्र, मनीष, निलेश, सौरभ, पराग, मधुबाला, संगीता धारीवाल, राजेश राठौर, इंजीनियर कांतिलाल टॉक ,इंजीनियर अनिल तिवारी की उपस्थिति में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव समाजसेवी गोविंद काकानी द्वारा जावरा घर पर जाकर दिया| कॉलेज परिवार ने धारीवाल परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया|













