Skip to main content

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव की धूम,अहमदाबाद–गोरखपुर एवं बान्द्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ,जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण श्रृंखला का आयोजन,मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना अंतर्गत हुआ हार्ट का ऑपरेशन,जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न,समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में छठे वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भजनों, गुलाल और लहरिया परिधानों से सजा फाल्गुनी माहौल।,मावठे की बारिश से फसल नुकसान का आंकलन जारी,रतलाम में जैविक हाट का शुभारंभ,शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित भारतीय ज्ञान पंरपरा की भूमिका पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

कलेक्टर सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल और अन्य विषयों पर विभागवार समीक्षा की गई तथा विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और सहकारिता विभागों को शासन के निर्देशानुसार कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुश्री जैन ने हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृत कर वितरण करवाने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि वे सीएम हेल्पलाइन और समयावधि पत्रों का समाधानकारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर पोर्टल पर जवाब दर्ज करने तथा प्रशासन गांव की ओर अभियान के अनुश्रवण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समाधानकारी निराकरण करने पर बल दिया गया। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों का भी समाधानकारी जवाब देकर संबंधित को सूचित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीईओ सुश्री जैन ने बताया कि रतलाम जिले में शासकीय विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने हेतु “ज्ञानोदय शाला उन्नयन अभियान” प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति, सामाजिक संगठन, औद्योगिक प्रतिष्ठान, स्वयंसेवी संस्थाएँ, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा पूर्व छात्र विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए डेस्क प्रायोजित कर सकते हैं और कक्षाओं के उन्नयन, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।प्राप्त सहयोग को पूर्ण पारदर्शिता के साथ विद्यालयों तक पहुँचाया जाएगा और दानदाताओं को उनके योगदान की जानकारी एवं उपयोग संबंधी विवरण भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उत्तरदायित्व और विश्वास की भावना सुदृढ़ हो सके। इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर समाज अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग कर सकता है। इच्छुक दानदाताओं के लिए लिंक जारी किया गया है: https://forms.gle/wvpRMjKkyz7AfBqM9


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में छठे वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भजनों, गुलाल और लहरिया परिधानों से सजा फाल्गुनी माहौल।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में छठे वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भजनों, गुलाल और लहरिया परिधानों से सजा फाल्गुनी माहौल।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित भारतीय ज्ञान पंरपरा की भूमिका पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन.

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव की धूम,अहमदाबाद–गोरखपुर एवं बान्द्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ,जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण श्रृंखला का आयोजन,मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना अंतर्गत हुआ हार्ट का ऑपरेशन,जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न,समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में छठे वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भजनों, गुलाल और लहरिया परिधानों से सजा फाल्गुनी माहौल।,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"