Skip to main content

गति एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु रेटिया यार्ड में किया गया महत्वपूर्ण ट्रैक सुधार कार्य,अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम में तीन दिवसीय कुरुक्षेत्र खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन,कलेक्टर ने माही समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया,सुनें सुनाएं की पहल साहित्य उत्सव का रूप ले – कलेक्टर मिशा सिंह,वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित,कैंसर दिवस पर स्कूलों में जागरूकता का दिलवाया संकल्प,कलेक्टर ने मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया,राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ रतलाम ट्रॉफी 2026 का दूसरा दिन, मुकाबलों में दिखा रोमांच,यात्रीगण कृपया ध्यान देवे कोयंबत्‍तूर – जयपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित,रतलाम रेल मण्डल रेल समाचार ट्रेन सम्बधित उत्‍तर रेलवे में ब्‍लॉक के कारण इंदौर–शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस प्रभावित

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

कलेक्टर ने माही समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने माही समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आज जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ रतलाम जिले के ग्राम महुडी का माल मे माही समूह जल प्रदाय परियोजना का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । जल निगम के महाप्रबंधक श्री कुलदीप सिंह कलाम ने बताया कि परियोजना के माध्यम से माही नदी के जल को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से रतलाम जिले के 630 गांव तथा रतलाम जिले के पांच नगरीय निकाय में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना के संबंध में आवश्यक निर्माण कार्य किया जा रहा है। परियोजना में 164.6 2 मिलियन लीटर प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे रतलाम जिले के रतलाम ग्रामीण, पिपलोदा, जावरा, सैलाना, बजाना विकासखंड के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पानी की टंकी पेयजल की आंतरिक पाइपलाइन आदि को विस्तार देकर कार्य किया जा रहा है। परियोजना पूर्ण होने के बाद आगामी 10 वर्ष तक समस्त प्रकार का मेंटेनेंस एवं सुधार कार्य एजेंसी द्वारा किया जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायत को केवल वाल्व खोलना और बंद करने संबंधी कार्य करना होगा। कलेक्टर ने परियोजना के संबंध में अत्यंत सूक्ष्म और गहन अवलोकन किया तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से सहयोग और समन्वय करते हुए उच्च गुणवत्ता युक्त कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर ने सगोद रोड पर चल रहे पाइपलाइन डालने संबंधी निर्माण कार्य का अवलोकन किया एवं निर्माण कार्य के दौरान राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम मोर बनी में पानी की टंकी का निरीक्षण किया। पानी की टंकी की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल की टंकी की सफाई का दिनांक अंकित किया जाए तथा निर्धारित तिथि पर नियमित रूप से सफाई की जाए। गांव के लोगों ने बताया कि गांव में कुल 15 पानी के वाल्व है, अल्टरनेट दिवस के आधार पर पेयजल की सप्लाई की जा रही है तथा पानी का प्रेशर अच्छा है। कलेक्टर ने ग्रामीण जनों के घर पर जाकर पेयजल की व्यवस्था देखी । कलेक्टर ने निर्देशित किया कि रतलाम जिले के बजाना और जावरा विकासखंड में भी स्टोरेज टैंक की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ग्राम दांतोड़ा में ओवरहेड टैंक का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। सरपंच एवं सचिव द्वारा बताया गया कि पेयजल के संबंध में गांव में लगभग आधे लोग ही पेयजल के दिए राशि जमा कर रहे हैं। कलेक्टर ने पंचायत सचिव को ग्रामीण क्षेत्र में 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों के आयुष्मान कार्ड बनाने तथा आवास की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए।



कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने रावटी से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कुंवरपाड़ा का निरीक्षण किया। उपस्थित ग्रामीण जनों ने बताया कि गांव में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता रहती है, थ्री फेस का कनेक्शन विद्युत प्रदाय होने पर पेयजल की सप्लाई होती है। गांव का वाटर लेवल अच्छा है और डेढ़ सौ से 200 फीट पर पानी आ जाता है, गांव में तीन हैंडपंप संचालित है और तीनों हैंडपंप का पानी अच्छा है। ग्रामीण जनों ने गांव में पंचायत सचिव और पटवारी के कार्यों के संबंध में शिकायत की। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से यूनिफॉर्म की उपलब्धता के बारे में भी चर्चा की ।

कलेक्टर ने तहसीलदार कार्यालय रावटी का भी निरीक्षण किया एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण संबंधी कार्यों की समीक्षा की । उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों में आवश्यकता अनुसार फील्ड में जाकर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए तथा तहसीलदार के माध्यम से स्थानीय पटवारी को अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान श्री डीसी कथेरिया एसडीओ, श्री सीताराम जांगड़े ई ई पी एच ई, विजय मचार सहायक यंत्री पी एच ई, श्री राकेश बेहरा प्रबंधक जल जीवन, श्री संजू मंडलोई श्री अरविंद शर्मा, श्रीनिवास राव, श्री जैन सहायक यंत्री पी एच ई,तहसीलदार वंदना किराडे सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गति एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु रेटिया यार्ड में किया गया महत्वपूर्ण ट्रैक सुधार कार्य.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम में तीन दिवसीय “कुरुक्षेत्र” खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गति एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु रेटिया यार्ड में किया गया महत्वपूर्ण ट्रैक सुधार कार्य.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम में तीन दिवसीय “कुरुक्षेत्र” खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गति एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु रेटिया यार्ड में किया गया महत्वपूर्ण ट्रैक सुधार कार्य.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम में तीन दिवसीय “कुरुक्षेत्र” खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ रतलाम ट्रॉफी 2026 का दूसरा दिन, मुकाबलों में दिखा रोमांच.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
उत्‍तर रेलवे में ब्‍लॉक के कारण इंदौर–शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस प्रभावित.