रतलाम: सज्जन ब्राह्मण छात्रावास में हुआ सनाढ्य समाज का वार्षिक अधिवेशन
सवांददाता
रतलाम : श्री राधाकृष्ण सनाढ्य ब्राह्मण समाज ट्रस्ट का वार्षिक अधिवेशन एवं गोठ श्री सज्जन ब्राह्मण समाज ट्रस्ट छात्रावास में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाईकोर्ट अधिवक्ता राजेंद्र पाराशर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री सज्जन ब्राह्मण छात्रावास ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश दवे उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथियों में बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा, जिला खनिज अधिकारी रीना पाठक तथा जिला सहायक कोषालय अधिकारी (पेंशन) कीर्ति जलधारी शामिल थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों ने समाज की एकता और प्रगति के लिए सभी ब्राह्मणजनों को संगठित रहने का आह्वान किया। संचालन आशुतोष वशिष्ठ ने किया और आभार सचिव सोमेश्वर पुरोहित ने व्यक्त किया। इस आयोजन की जानकारी समाज अध्यक्ष श्याम उपाध्याय ने दी।

























