Skip to main content

रतलामी सेव का नाम ही नहीं ,काम भी विश्व स्तरीय हो-मंत्री श्री काश्यप,मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन,हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ ने कहा - जैनत्व सभी धर्मों का मूल,जनवादी लेखक संघ का आयोजन,नमाज के बाद अनजुमन के इमाम हाफिज आमिर साहब का किया सम्मान, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद,सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम का भव्य गणगौर महोत्सव सम्पन्न,जनता नगर नयागांव में विधायक सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक एवं बाउण्ड्रीवॉल का भूमिपूजन संपन्न,ईद उल फितर पर्व पर महापौर प्रहलाद पटेल ने शुभकामनाएं दी,गणगौर तीज पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया,नमो ग्रुप फाउंडेशन ने मनाया हिंदू नववर्ष, मातृशक्ति के तिलक से हुआ शुभारंभ

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ ने कहा - जैनत्व सभी धर्मों का मूल

तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित प्राणाहुति पर केन्द्रीत ध्यान सत्र का आयोजन
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

सुक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री एवं वर्ल्ड जैन कॉन्फेडरेशन के चैयरमेन चेतन्य काश्यप ने हार्टफुलनेस केन्द्र रतलाम के सहयोग से श्रीजी पैलेस में तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित प्राणाहूति पर आधारित ध्यान की अनुभूति का विशेष सत्र आयोजित किया। इसमें हार्टफुलनेस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पद्म भूषण श्री कमलेश डी.पटेल ‘‘दाजी’’ ने विशिष्ट ध्यान की अनुभूति कराई। उन्होंने इससे पहले कहा कि जैनत्व सभी धर्मों का मूल है। तीर्थंकर ऋषभदेवजी का भगवान राम की 73वीं पीढ़ी का रिश्ता रहा है। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने आदि शक्ति को प्रस्तुत किया। प्राणाहुति की विद्या उनके जाने के बाद विलुप्त हो गई थी, जिसे हमारे आदि गुरू ने खोजा और प्रस्तुत किया।
‘‘दाजी’’ ने ध्यान सत्र से पूर्व विस्तार से ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज को अपनाने से पूर्व 100 बार उसका परीक्षण करना चाहिए और परीक्षण हो जाए तो फिर उसमें पूरी तरह समायोजित हो जाना चाहिए। चेतना की विभिन्न अवस्थाओं को इंगित करते हुए ‘‘दाजी’’ ने कहा कि हर चीज के साईड इफेक्ट होते है इसलिए उन्हें समझकर निर्विकार रूप से ध्यान को जीवन में आचरण करना चाहिए। सुबह का समय ध्यान, शाम का प्रतिक्रमण और रात्रि प्रार्थना के लिए होती है। भगवान ने ध्यान से केवल्य प्राप्त किया और सबको सीख दी कि वे भी ध्यान करें और केवल्य प्राप्त करे लेकिन इससे पहले धर्म और आध्यात्म को समझना जरूरी है। धर्म मान्यता सिखाता है और आध्यात्म अनुभूति कराता है। अनुभूति न होती तो कोई आध्यात्म की ओर नहीं जाता।
सुक्ष्म, लघु, एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने आरंभ में स्वागत भाषण देते हुए कहा कि ‘‘दाजी’’ का सानिध्य मिलना रतलाम का सौभाग्य है। जैन तीर्थंकरों ने जिस ध्यान परंपरा के साथ केवल्य को प्राप्त किया, ‘‘दाजी’’ उसी को आगे बढ़ाकर समृद्ध कर रहे है। जैन दर्शन के प्रति ‘‘दाजी’’ का अमूल्य योगदान सबके लिए प्रेरणा का कारण बनेगा। ‘‘दाजी’’ ने प्रकृति से ताल-मेल के अनुकरणीय प्रकल्प भी प्रस्तुत किए है, जो भारत की संस्कृति को मजबूत कर रहे है। उन्होंने कहा कि रतलाम के शिवगढ़ क्षेत्र में हार्टफुलनेस संस्था 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में वन विकास कर रही है और जैन दर्शन में 84 लाख जीवों की परिकल्पना करते हुए जीवदया को जो महत्व दिया गया है उसे ‘‘दाजी’’ का हर प्रकल्प आत्मसात कर रहा है। ‘‘दाजी’’ को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक के प्रकाशन के लिए चुना है। यह पुस्तक जैनत्व के सभी मानकों को प्रस्तुत करती है।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित प्राणाहुति पर केन्द्रीत ध्यान सत्र का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित प्राणाहुति पर केन्द्रीत ध्यान सत्र का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नमाज के बाद अनजुमन के इमाम हाफिज आमिर साहब का किया सम्मान, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनता नगर नयागांव में विधायक सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक एवं बाउण्ड्रीवॉल का भूमिपूजन संपन्न.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित प्राणाहुति पर केन्द्रीत ध्यान सत्र का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नमाज के बाद अनजुमन के इमाम हाफिज आमिर साहब का किया सम्मान, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनता नगर नयागांव में विधायक सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक एवं बाउण्ड्रीवॉल का भूमिपूजन संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नमो ग्रुप फाउंडेशन ने मनाया हिंदू नववर्ष, मातृशक्ति के तिलक से हुआ शुभारंभ.
ip is from remote address-216.73.216.211