Skip to main content

मदद से हुआ अंतिम संस्कार~ गोविंद काकानी,मदद से हुआ अंतिम संस्कार~ गोविंद काकानी,इंदौर रॉयल्स ने जीता DRM क्रिकेट कप-2026 का खिताब,अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल महासभा के संयुक्त आयोजन,श्रीमद् भागवत कथा में गूंजी प्रभु के जन्मोत्सव की मंगल बधाईयाँ,मण्‍डल में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस,पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न,पर्यावरण संरक्षण के लिए 5 जून से 30 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान,विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान,भाजपा ने ‘‘ एक पेड़ माॅ के नाम ‘‘ अभियान शुरू कर किया पोधा रोपण

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

गंगा दशहरा के पावन त्यौहार पर श्री गंगा माता के मंदिर में पूजन आरती की गई

गंगा दशहरा के पावन त्यौहार पर श्री गंगा माता के मंदिर में पूजन आरती की गई
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम । गंगा दशहरा के पावन त्यौहार पर श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति महिला मंडल के द्वारा रतलाम के प्रसिद्ध तीर्थ त्रिवेणी कुंड पर स्थित श्री गंगा माता के मंदिर में पूजन आरती की गई।
गंगा दशहरा पर माताजी की आरती व पूजा कोई धार्मिक आयोजन मात्र नहीं है, अपितु आदि सनातन काल से हिंदू धर्म में प्रकृति व जल के प्रति उसके महत्व, उपयोगिता तथा संचय की भावना को लेकर के जो मानव समाज के लिए कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं ,उस कड़ी में बनाई गई यह एक उपकार परंपरा है। जिसका निर्वाह करते समय मनुष्य को ईश्वर की इस अनमोल देंन के प्रति स्मरण कराया जाता है। आज के समय में इस त्यौहार का और भी ज्यादा महत्व पर बढ़ गया है जब इस ग्रीष्म ऋतु में प्रत्येक प्राणी मात्र को जल की आवश्यकता का अनुभव होता है। उसे वह पूरे वर्ष भर याद रख सके। यह बात सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी ने गंगा दशमी के पूजन के अवसर पर कही।
सनातन संस्कृति में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाले गंगा दशमी के त्यौहार पर आज प्रात: गंगा माता की पूजन अर्चन की गई।
श्री सनातन धर्म महिला मंडल के तत्वावधान में महिला मंडल की सदस्याओं ने श्री शंकराचार्य जी की मंदिर से त्रिवेणी कुंड तक जाकर विधि विधान से गंगा माता को चुनरी उड़ाते हुए श्रृंगार कर तथा जल कलश पूजन कर गंगा मैया की आरती उतारी गई।
इस अवसर पर सनातन धर्म महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास संरक्षक द्वय श्रीमती तारा बहन सोनी एवं श्रीमती हंसा व्यास, श्रीमती आशा शर्मा, किरण सोनी, किरण कड़ेल, सावित्री सोनी, अंजू सोनी, सुनीता पाठक ,कौशल्या त्रिवेदी, हेमा निरंजनी, अनीता सोलंकी, कोकिला ओझा, भावना व्यास, अलका व्यास, कीर्ति व्यास, किरण ओझा, नीमा व्यास, दिव्या दवे, ऊषा दवे आदि अनेक महिलाएं उपस्थित थी ।
कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म सभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र शर्मा महामंत्री नवनीत सोनी, सुरेश दवे, जुगल पंड्या, जनक नांगल, अरविंद सोनी आदि के सान्निध्य में धर्ममय वातावरण में प्रसादी वितरण के साथ संपन्न हुआ। जिसे पंडित श्री संजय ओझा, पं. श्री दीपक परसाई व पं. श्री मनीष ओझा के द्वारा सम्पन्न कराया गया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम का गौरव: राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति के सदस्य बने पंडित संजय वशिष्ठ, साख संस्था ने किया भव्य सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम का गौरव: राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति के सदस्य बने पंडित संजय वशिष्ठ, साख संस्था ने किया भव्य सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान.
ip is from remote address-216.73.216.43