Skip to main content

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न।करीब 200 समाज बंधुओं ने लाभ लिया।,श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रीमियर लीग 2026 के विजेता का ताज महाकाल आर्मी के नाम,रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए,विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित,महक संस्था के रजत जयंती काव्य महोत्सव में गूंजी साहित्य की स्वर लहरियां,दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां,स्पष्ट दृष्टि बेहतर जीवन,राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।,रक्तदान महादान – हमारी सेवा संस्कृति का उद्घोष,जवाहर नगर मुक्तिधाम रोड वाले उद्यान की बनेगी बाउण्ड्रीवॉल

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

इंदौर रॉयल्स ने जीता DRM क्रिकेट कप-2026 का खिताब

इंदौर रॉयल्स ने जीता DRM क्रिकेट कप-2026 का खिताब
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम, 09 जून। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के आरपीएफ क्रिकेट मैदान में आयोजित मंडल रेल प्रबंधक लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का फाइनल मुकाबला 08 जून 2026 को इंदौर रॉयल्स एवं रतलाम राइडर्स के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में इंदौर रॉयल्स ने रतलाम राइडर्स को 30 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फाइनल मुकाबले से पूर्व रतलाम मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। समापन अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार तथा सचिव श्री पीयूष पाण्डेय ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। 20-20 ओवर के इस मुकाबले में इंदौर रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से सुरेन्द्र मालवीय ने 36 गेंदों पर 62 रन तथा माधव सक्सेना ने 34 गेंदों पर 46 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रतलाम राइडर्स की ओर से शक्ति सिंह एवं अनिल पाल ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतलाम राइडर्स की टीम 129 रनों पर सिमट गई। रतलाम राइडर्स की ओर से शकील शाह ने 26 गेंदों पर 32 रन तथा हेमंत यादव ने 19 गेंदों पर 23 रनों की उपयोगी पारी खेली। प्रतियोगिता में सुरेन्द्र मालवीय (इंदौर रॉयल्स) को मैन ऑफ द मैच, हेमंत यादव (रतलाम राइडर्स) को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा प्रमोद सिंह (इंदौर रॉयल्स) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में रतलाम, इंदौर, उज्जैन, चित्तौड़गढ़, दाहोद सहित कुल 8 टीमों ने भाग लिया। विशेष बात यह रही कि प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार अंतर-विभागीय आधार पर न होकर विभिन्न शहरों की टीमों के मध्य किया गया तथा सभी मुकाबले रात्रि में दूधिया रोशनी (फ्लडलाइट्स) के बीच आयोजित किए गए। इस अवसर पर खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए हाल ही में रेल सेवा से सेवानिवृत्त हुए मुख्य कल्याण निरीक्षक (खेल) श्री हरीश चांदवानी को खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अंपायरिंग की जिम्मेदारी श्री हिम्मत सिंह सिसोदिया एवं श्री राघवेन्द्र सिंह ने निभाई, जबकि कोच के रूप में श्री लोकपाल सिंह सिसोदिया तथा कल्याण निरीक्षक (खेल) श्री खिलान सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल आयोजन रतलाम मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा रतलाम मंडल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। खेलकूद संघ के सचिव श्री पीयूष पाण्डेय सहित आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने सहकारी समिति मर्यादित धराड का निरीक्षण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर ने पड़ाव स्थलों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
निकायों में जल/स्वच्छता एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए हुआ संध्याकालीन शिविरों का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने जावरा क्षेत्र में किया निरीक्षण.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रीमियर लीग 2026 के विजेता का ताज महाकाल आर्मी के नाम.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन, ‘सहज संस्कृति’ पुस्तक का विमोचन; कवियों-शायरों ने काव्य पाठ से बांधा समां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।.
ip is from remote address-216.73.217.63