ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
स्पष्ट दृष्टि बेहतर जीवन
स्पष्ट दृष्टि बेहतर जीवन
|
RTMNwesToday News Desk
सवांददाता
बिरमावल - जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रकोष्ठ एवं लायंस क्लब रतलाम समर्पण के संयुक्त प्रयासों से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रुद्र क्लिनिक बिरमावल तेजाजी चौक पर इन्दौर के सुप्रसिद्ध हॉस्पिटल चोइथराम नेत्रालय टीम द्वारा 94 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 16 मोतियाबिंद ऑपरेशन मरीजों को बस द्वारा चोइथराम नेत्रालय में आपरेशन हेतु रवाना किया गया। शिविर में उपस्थित सभी मरीजों का बी. पी.,शुगर की नि: शुल्क जांच की गई।

















