Skip to main content

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न।करीब 200 समाज बंधुओं ने लाभ लिया।,श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रीमियर लीग 2026 के विजेता का ताज महाकाल आर्मी के नाम,रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए,विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित,महक संस्था के रजत जयंती काव्य महोत्सव में गूंजी साहित्य की स्वर लहरियां,दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां,स्पष्ट दृष्टि बेहतर जीवन,राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।,रक्तदान महादान – हमारी सेवा संस्कृति का उद्घोष,जवाहर नगर मुक्तिधाम रोड वाले उद्यान की बनेगी बाउण्ड्रीवॉल

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर

कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर में गुरुवार को व्यास परिवार (प्रमोद कुमार व्यास) के तत्वावधान में कमला एकादशी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों एवं संकीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम में पंडित गोपाल श्रीकृष्ण शर्मा ने अपनी मधुर भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने “तुम्हें छोड़ सुन नंद दुलारे, कोई ना मीत हमारो...” तथा “अब तो आ के बाँह पकड़ लो, ओ मेरे प्रियतम...” जैसे भावपूर्ण भजनों का गायन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए और पूरे मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण नाम का गुणगान गूंजता रहा। कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया गया तथा महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। संकीर्तन में प्रमुख रूप से प्रमोद कुमार व्यास, संजय व्यास, संदीप व्यास, पुष्पा व्यास, रेणु व्यास, नीतू व्यास, प्रमिला सारस्वत, मीना ओझा, प्रेमलता दवे, डॉ. सुलोचना शर्मा, प्रदीप बारोठिया, पं. कांतिलाल शर्मा, राधेश्याम मंत्री, सोनू राव, नारायण मंत्री, नवीन व्यास, हितेंद्र शर्मा, रामचंद्र शर्मा, गोवर्धन, विक्रम, रमेश चोथयानी, रमा शर्मा, वीरेंद्र वाफगांवकर, गोपाल शर्मा, हरिश्चंद्र रतनावत, मधुबाला रतनावत, कल्पना शर्मा, अंजू त्रिवेदी, नीला ठक्कर, किरण व्यास, प्रतिभा ठक्कर, उमा पुरोहित सहित अनेक भक्तगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। गीता मंदिर ट्रस्ट के अनुसार आगामी निर्जला एकादशी संकीर्तन का आयोजन 25 जून 2026, गुरुवार को दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक गीता मंदिर परिसर में किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आमंत्रित है।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रीमियर लीग 2026 के विजेता का ताज महाकाल आर्मी के नाम.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन, ‘सहज संस्कृति’ पुस्तक का विमोचन; कवियों-शायरों ने काव्य पाठ से बांधा समां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रीमियर लीग 2026 के विजेता का ताज महाकाल आर्मी के नाम.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन, ‘सहज संस्कृति’ पुस्तक का विमोचन; कवियों-शायरों ने काव्य पाठ से बांधा समां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।.
ip is from remote address-216.73.217.63