Skip to main content

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न।करीब 200 समाज बंधुओं ने लाभ लिया।,श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रीमियर लीग 2026 के विजेता का ताज महाकाल आर्मी के नाम,रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए,विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित,महक संस्था के रजत जयंती काव्य महोत्सव में गूंजी साहित्य की स्वर लहरियां,दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां,स्पष्ट दृष्टि बेहतर जीवन,राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।,रक्तदान महादान – हमारी सेवा संस्कृति का उद्घोष,जवाहर नगर मुक्तिधाम रोड वाले उद्यान की बनेगी बाउण्ड्रीवॉल

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न।करीब 200 समाज बंधुओं ने लाभ लिया।

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न।करीब 200 समाज बंधुओं ने लाभ लिया।
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

समाजजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए श्री माहेश्वरी समाज, रतलाम के तत्वाधान में एवं *श्री माहेश्वरी सेवा संगठन* के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिवर का आयोजन स्थानीय माहेश्वरी भवन में किया गया, शिविर का उद्घाटन शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पुखराज जी जागेटिया एवं डॉ दिनदयाल काकाणी ने किया। शिविर संयोजक एवं श्री माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष डॉ बी. एल.तापड़िया ने स्वागत उद्बोधन में शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 50 वर्ष एवं उससे अधिक की आयु के समाजजनों के लिये यह शिविर आयोजित इसलिए किया गया है कि 50 वर्ष की आयु के बाद शरीर में होने वाली बीमारियों का पता आसानी से लगाया जा सके एवं समय पर जागरूक होकर सही उपचार की दिशा में आगे बढ़ सके। करीब 200 समाज बंधुओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। डॉ तापड़िया ने आगे कहा कि जिन समाज बंधुओं का स्वास्थ्य परीक्षण आज शिविर में हुआ है उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित परामर्श के लिये एक शिविर ओर आयोजित किया जायेगा जिसमें अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रिपोर्ट के आधार पर उचित परामर्श दिया जायेगा। समाज संरक्षक शैलेन्द्र डागा एवं माधव काकाणी ने भी शिविर की उपयोगिता की जानकारी दी । शिविर में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं पंजीयन समिति के सदस्यों राजेश चौखड़ा, एल. एन.धूत,गुंजन बाहेती,आदित्य डागा, अभिषेक धूत,पवन गिलड़ा का सहयोग रहा। शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 3.30बजे तक चला । समापन अवसर पर उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सारड़ा एवं रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकाणी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। माहेश्वरी समाज एवं सेवा संगठन के सदस्यों का सहयोग शिविर में सराहनीय रहा। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र चिचानी एवं आभार संगठन सचिव एल. एन,.धूत ने माना ।

और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रीमियर लीग 2026 के विजेता का ताज महाकाल आर्मी के नाम.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रीमियर लीग 2026 के विजेता का ताज महाकाल आर्मी के नाम.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन, ‘सहज संस्कृति’ पुस्तक का विमोचन; कवियों-शायरों ने काव्य पाठ से बांधा समां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।.

ख़बरें अभी अभी

ip is from remote address-216.73.216.76