Skip to main content

रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए,विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित,महक संस्था के रजत जयंती काव्य महोत्सव में गूंजी साहित्य की स्वर लहरियां,दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां,स्पष्ट दृष्टि बेहतर जीवन,राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।,रक्तदान महादान – हमारी सेवा संस्कृति का उद्घोष,जवाहर नगर मुक्तिधाम रोड वाले उद्यान की बनेगी बाउण्ड्रीवॉल,जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप,कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित

विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम के आह्वान पर जिले में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने सहभागिता निभाते हुए रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक, मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जावरा सहित विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कुल 311 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्थाओं, संगठनों एवं व्यक्तिगत मित्र मंडलों से रक्तदान हेतु अपील की गई थी। इस आवाहन को समाज के विभिन्न वर्गों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। रक्तदान अभियान में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जावरा, बढ़ावदा सेवा समिति, अंकित कटारिया मित्र मंडल रतलाम, लायंस क्लब जावरा, परस्पर संस्था रतलाम, खुशी एक पहल संस्था रतलाम तथा भारत विकास परिषद जावरा सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर रक्तदान करवाया। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष संजय लूनिया तथा संचालक मंडल के सदस्य हेमंत मूणत, राजेश राका, दिनेश बरमेचा एवं सुलोचना शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही अन्य संस्थाओं के सदस्य अंकित कटारिया, महेश अग्रवाल, अमन माहेश्वरी, वीरेंद्र सिसोदिया, धर्मेंद्र तोमर, शेखर नाहर, राजेश पोरवाल एवं अन्य सदस्यों द्वारा रक्तदाताओं का प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रेडक्रॉस चेयरमैन प्रितेश गादिया ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने सभी समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों एवं रक्तदाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया। विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित यह अभियान सामाजिक सहभागिता, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन, ‘सहज संस्कृति’ पुस्तक का विमोचन; कवियों-शायरों ने काव्य पाठ से बांधा समां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।.

ख़बरें अभी अभी

जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ip is from remote address-216.73.216.200

रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए,विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित,महक संस्था के रजत जयंती काव्य महोत्सव में गूंजी साहित्य की स्वर लहरियां,दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां,स्पष्ट दृष्टि बेहतर जीवन,राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।,रक्तदान महादान – हमारी सेवा संस्कृति का उद्घोष,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध