Skip to main content

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद,ग्राम अडवानिया में चेकडैम का किया लोकार्पण,नेत्रदान बना मानवता का महादान : ठाकुर सा. नारायण सिंह कुंपावत ने मृत्यु उपरांत भी दी रोशनी की सौगात,श्री गुरु तेग़ बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कुल शास्त्री नगर के पुर्व छात्र रतलाम से रेडियो जॉकी तक,तन्मय त्रिवेदी भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक नियुक्त,गंगा दशहरा के पावन त्यौहार पर श्री गंगा माता के मंदिर में पूजन आरती की गई,महापौर प्रहलाद पटेल ने हाई मास्ट लगाने के कार्य का किया भूमि पूजन,जनसुनवाई में 160 आवेदन पर हुई सुनवाई,जिला स्वास्थ्य समिति सलाहकार समिति की बैठक संपन्न,जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

ग्राम अडवानिया में चेकडैम का किया लोकार्पण

ग्राम अडवानिया में चेकडैम का किया लोकार्पण
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सैलाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अडवानिया में समृद्धि परियोजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से निर्मित चेकडैम का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह निर्माण कार्य सुजलॉन फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग तथा बायपास संस्थान के माध्यम से किया गया है।
चेकडैम बनने से क्षेत्र में वर्षाजल संरक्षण, भू-जल स्तर सुधार एवं किसानों को सिंचाई में लाभ होगा।
लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अडवानिया की सरपंच जमना चैनराम मईडा मुख्य रूप से उपस्थित थी । कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के सदस्य देवचंदन पाटीदार, छोगालाल पाटीदार सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।
इस अवसर पर सुजलॉन फाउंडेशन के सीएसआर मैनेजर मध्यप्रदेश रामकुमार कटियार ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस प्रकार के कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं सुजलॉन कंपनी के एरिया लाइजनिंग ऑफिसर धर्मेश देवडा ने ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण एवं रखरखाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
बायपास संस्थान की ओर से परियोजना समन्वयक सुरेन्द्र गेहलोत एवं सामुदायिक समन्वयक मंगल सिंह राठौर ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि समृद्धि परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में जल संरक्षण के कई कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।
अंत में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए परियोजना के सफल संचालन के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
इस घटना में किसी प्रकार के कैजुअल्टी नहीं हुई है। DRM रतलाम घटना स्थल की ओर रवाना हो गए हैं।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मछलियों को हीट स्ट्रोक से बचाने हेतु विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गुरु तेग़ बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कुल शास्त्री नगर के पुर्व छात्र रतलाम से रेडियो जॉकी तक.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बाजना बस स्टैण्ड जगमगाएगा दूधिया रोशनी से महापौर प्रहलाद पटेल ने हाई मास्ट लगाने के कार्य का किया भूमि पूजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन.
ip is from remote address-216.73.216.90