Skip to main content

जनसुनवाई में 160 आवेदन पर हुई सुनवाई,जिला स्वास्थ्य समिति सलाहकार समिति की बैठक संपन्न,जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न,माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर,श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन,प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में नगर विकास योजना क्रमांक -2 के क्रियान्वयन हेतु निविदा आमंत्रण को स्वीकृति प्रदान की गई,पूरे भारत में जावरा के इंजीनियरो ने नाम रोशन किया,जनवादी लेखक संघ के आयोजन में प्रो.रतन चौहान की पुस्तक का विमोचन,उज्जैन मे दि. 23 मई से 26 मई तक आयोजित अंडर 14 गर्ल्स राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता,मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 42 रेल कर्मचारियों को ‘रेल सेवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो के साथ मिला जामुन का पौधा

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

ईद-उल-जुहा, महाराणा प्रताप जयंती एवं मोहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं — कलेक्टर
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी त्योहारों — ईद-उल-जुहा (बकरीद), महाराणा प्रताप जयंती/छत्रसाल जयंती एवं मोहर्रम (ताजिया) — को शांति, सौहार्द एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर समिति सदस्यों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान शहर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मोहर्रम के ताजिया जुलूस एवं अन्य धार्मिक आयोजन निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्वों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कार्यक्रम स्थलों एवं मार्गों पर सड़कों को अवरुद्ध न होने दिया जाए तथा वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित ध्वनि सीमा के अनुरूप किया जाए। साथ ही मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि त्योहारों एवं जुलूसों के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि जुलूस एवं चल समारोह की अनुमति हेतु आवेदन समय पर प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक के दौरान समिति सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा उनके अनुरूप कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने बैठक का संचालन करते हुए गत वर्षों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा इस वर्ष भी बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

बैठक में एडिशनल एसपी श्री विवेक कुमार, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, अध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण श्री मनोहर पोरवाल, शहर काजी श्री अहमद अली, पूर्व महापौर श्री शैलेंद्र डागा, श्री गोविंद काकानी, श्रीमती यासमीन शेरानी, श्री जितेंद्र भाटी, श्री एस.आर. नरगेश, श्रीमती सीमा टांक, श्री राजेंद्र सिंह गोयल, श्री बृजेश राठौर, श्री जमील पटेल, श्री राजेश कटारिया, श्री वाय. चौहान, पादरी जोस मैथ्यू, श्री पवन सोमानी, श्री सलीम मेव, श्री सलीम आरिफ, श्री हरजीत सिंह सलूजा, मोहम्मद यूनुस ताप, श्री मधु पटेल, श्री कमलेश मोदी, श्री राजेंद्र सिंह पवार, श्री पी.के. राय, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, सभी अनुभागों के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में नगर विकास योजना क्रमांक -2 के क्रियान्वयन हेतु निविदा आमंत्रण को स्वीकृति प्रदान की गई.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में नगर विकास योजना क्रमांक -2 के क्रियान्वयन हेतु निविदा आमंत्रण को स्वीकृति प्रदान की गई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
उज्जैन मे दि. 23 मई से 26 मई तक आयोजित अंडर 14 गर्ल्स राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 42 रेल कर्मचारियों को ‘रेल सेवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो के साथ मिला जामुन का पौधा.
ip is from remote address-216.73.217.42