जनसुनवाई में 160 आवेदन पर हुई सुनवाई
सवांददाता
कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह,सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 160 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक लक्ष्मण पिता रामा निवासी सैलाना ने बताया कि नल कनेक्शन चालु करवाने हेतु नगर परिषद में आवेदन देने के पश्चात आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। कार्यवाही हेतु एसडीएम सैलाना को निर्देशित किया गया । आवेदक बाबुलाल पिता मांगीलाल निवासी ग्राम दिवेल ने बताया कि प्रतिप्रार्थीगण पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक को भूमि के सीमांकन हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार नामली को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में आवेदक नारायण पिता कालु एवं राधेश्याम पिता जगदीश निवासी ग्राम रोजडका ने बताया कि निजी कृषि भूमि पर जाने वाले मार्ग पर प्रतिप्रार्थीगण द्वारा खेत पर जाने वाले एकलोते मार्ग पर कब्जा कर रास्ता बाधित करने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतलाम ग्रामीण को निर्देशित किया गया। आवेदिका पीरा पति तुलसीदास निवासी ग्राम पाटडी ने कृषि भूमि के पट्टे हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।



















