Skip to main content

जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद मार्ग,रतलाम शनि जयंती के पावन अवसर पर पुरोहित जी का वास मोचीपुरा स्थित शनि मंदिर में धार्मिक आयोजन संपन्न हुए,परस्पर संस्था द्वारा जल मंदिर का शुभारंभ,रतलाम में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन,रतलाम श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी अरविंद मार्ग पर समर कैंप का समापन हुआ,भीषण गर्मी और हीट वेव से मत्स्य पालकों को सतर्क रहने की दी सलाह,लू से बचाव के लिए एडवाइजरी,उत्‍तर रेलवे लखनऊ मंडल में ब्‍लॉक के कारण ट्रेने प्रभावित,रतलाम–नीमच दोहरीकरण के बाद कुछ ट्रेनों के आगमन/प्रस्था न समय में संशोधन,रतलाम में ई-टोकन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

लू से बचाव के लिए एडवाइजरी

लू से बचाव के लिए एडवाइजरी
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

तेज़ी से बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने नागरिकों को लू से बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

डॉ. सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद ज़रूरी है, चाहे प्यास लगे या न लगे। यात्रा के दौरान पानी साथ रखें और ओआरएस का उपयोग करें। नींबू पानी, छाछ, लस्सी और फलों के रस में थोड़ा नमक मिलाकर पीना लाभकारी होगा।

उन्होंने कहा कि मौसमी फल और सब्जियां जैसे तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, अनानास, ककड़ी, खीरा और सलाद पत्ता का सेवन करें। कपड़ों के मामले में ढीले, सूती और हल्के रंग के वस्त्र पहनें। धूप में निकलते समय सिर को टोपी, छाता या कपड़े से ढकें और पैरों में जूते या चप्पल अवश्य पहनें।एडवाइजरी में नागरिकों को सलाह दी गई है कि दिन में खिड़कियां और पर्दे बंद रखें तथा रात में ठंडी हवा आने दें। बाहरी गतिविधियां सुबह और शाम तक सीमित रखें और दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें। खाना पकाने की जगह को हवादार रखें।

डॉ. सिंह ने चेतावनी दी कि शराब, चाय, कॉफी और अधिक चीनी वाले कोल्ड ड्रिंक से बचें क्योंकि ये शरीर से तरल पदार्थ कम करते हैं। बासी भोजन और अधिक प्रोटीन वाले आहार से भी परहेज़ करें। बच्चों और पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ी में न छोड़ें क्योंकि वाहन का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है।

उन्होंने बताया कि चक्कर आना, बेहोशी, अत्यधिक प्यास, मतली, उल्टी, सिरदर्द, पेशाब कम होना या गहरे पीले रंग का होना लू के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत ठंडी जगह पर आराम करें, ओआरएस पिएं और आवश्यकता पड़ने पर नज़दीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराएं।

यह एडवाइजरी नागरिकों को गर्मी के मौसम में सुरक्षित रहने और लू से बचाव के लिए जारी की गई है।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मछलियों को हीट स्ट्रोक से बचाने हेतु विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व थैलेसीमिया दिवस 8 मई के अवसर पर रक्तदान करें - सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले के नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी देकर जनगणना कार्य में सहयोग करें।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समर कैंप 2026: बच्चों के लिए सीख और मस्ती का अनोखा संगम भेविन माइंड स्कूल में 5 से 12 मई तक आयोजित.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम शनि जयंती के पावन अवसर पर पुरोहित जी का वास मोचीपुरा स्थित शनि मंदिर में धार्मिक आयोजन संपन्न हुए.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मछलियों को हीट स्ट्रोक से बचाने हेतु विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश.
ip is from remote address-216.73.216.254