उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में ब्लॉक के कारण ट्रेने प्रभावित
सवांददाता
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ स्टेशन पर मरम्मत कार्य हेतु
प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली
कुछ ट्रने प्रभावित होगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है
:-
मार्ग परिवर्तित ट्रेने:-
1. 17 मई से 21 जून, 2026 तक मुजफ्फरपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या
19054 मुजफ्फपुर - सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया
बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग -कानपुर सेंट्रल चलेगी, यह ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर
नहीं रुकेगी।
2. 15 मई से 19 जून, 2026 तक सूरत से चलने वाली ट्रेन संख्या 19053
सूरत – मुजफ्फपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल -
ऐशबाग – मल्हौर- बाराबंकी चलेगी, यह ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
3. 18 मई से 22 जून, 2026 तक गुवाहाटी से चलने वाली ट्रेन संख्या
15636 गुवाहाटी–ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया
बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग -कानपुर सेंट्रल चलेगी, यह ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर
नहीं रुकेगी।
4. 15 मई से 19 जून, 2026 तक ओखा से चलने वाली ट्रेन संख्या 15635
ओखा- गुवाहाटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल - ऐशबाग –
मल्हौर- बाराबंकी चलेगी, यह ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
5. 20 मई से 17 जून, 2026 तक कामाख्या से चलने वाली ट्रेन संख्या
15668 कामाख्या–गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया
बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग -कानपुर सेंट्रल चलेगी, यह ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर
नहीं रुकेगी।
6. 16 मई से 20 जून, 2026 तक गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन संख्या
15667 गांधीधाम - कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर
सेंट्रल - ऐशबाग – मल्हौर- बाराबंकी चलेगी, यह ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर नहीं
रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की
वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट
www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही *रेलवन ऐप* पर भी
जानकारी ले सकते हैं।













