नानी बाई का मायरा
सवांददाता
यदि भक्ति नरसी मेहता जैसी हो तो भगवान भी स्वयं आने को विवश हो जाते हैं।
यह विचार पंडित अनिरुद्ध जी मुरारी ने धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किया। अवसर था श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का।
30 मई, शनिवार को कथा के दूसरे दिन पंडित जी ने विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण चित्रण करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और उनके भक्तों के प्रति अटूट प्रेम का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नरसी मेहता ने सच्चे मन और पूर्ण विश्वास के साथ श्रीकृष्ण को याद किया और अपनी लज्जा उनके भरोसे छोड़ दी। तब भगवान ने भी अपने भक्त का मान रखते हुए स्वयं नरसी का रूप धारण कर मायरा भरा और भक्त की लाज रखी।इस अवसर पर महिला मंडल प्रमुख श्रीमती सुभद्रा अग्रवाल, सचिव कविता मित्तल सहित सीमा कोकड़ा, रेखा गोयल, अंजू मित्तल, नीता अग्रवाल, आभा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, जया अग्रवाल, इंदु मोदी, प्रमिला अग्रवाल, वर्षा गोयल, एकता मित्तल, सुषमा मित्तल, मंगला गुप्ता, अनीता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, उमा मित्तल, सुनीता गर्ग, ज्योति अग्रवाल, शकुंतला मित्तल, मोहिनी अग्रवाल, कमला नास्कवाला, मंजुलता अग्रवाल, पुष्प अग्रवाल सहित समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रवक्ता लीना अग्रवाल ने यह जानकारी दी।















