गोल्डन टेम्पल मेल के टर्मिनल में अस्थायी परिवर्तन की अवधि बढ़ाई गई
सवांददाता
गोल्डन टेम्पल मेल अगले छह महीनों तक बांद्रा टर्मिनस से ही
ओरिजिनेट/टर्मिनेट होगी
पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल से गुजरने वाली गोल्डन टेम्पल मेल के
टर्मिनल से संबंधित अस्थायी परिचालन व्यवस्था को अगले छह माह तक जारी
रखने की अधिसूचना जारी की है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 12903 मुंबई
सेंट्रल–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल आगामी 17 अगस्त 2026 तक मुंबई सेंट्रल
के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस से ही ओरिजिनेट होती रहेगी। इसी प्रकार,
ट्रेन संख्या 12904 अमृतसर–मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल आगामी 15
अगस्त 2026 तक मुंबई सेंट्रल के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस पर ही टर्मिनेट
होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि उपर्युक्त व्यवस्थाओं को ध्यान में रखें और
उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेनों के ठहराव के समय और
संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया
www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
*******
जनसंपर्क विभाग
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल

















