ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
जिला प्रभारी बनने पर शैलेंद्र डागा का ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान
जिला प्रभारी बनने पर शैलेंद्र डागा का ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान
|
RTMNwesToday News Desk
सवांददाता
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा को इंदौर ग्रामीण का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में श्री डागा का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कावडिया एवं निखिल बोरीवाल सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















