श्री चौमुखा महादेव पर भक्त आस्था से करवा रहे है अभिषेक
सवांददाता
सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा प्रारंभ की गई दैनिक अभिषेक यजमान योजना निरंतर गति पकड़ रही है। बागड़ों का वास स्थित श्री चौमुखा महादेव मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुजन आस्था से अभिषेक कर रहे हैं।
हाल ही में हाईकोर्ट अभिभाषक प्रणव व्यास एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल ने अभिषेक किया। इसी क्रम में समाजसेवी सुरेश दवे के पुत्र नितिन दवे, उनकी पत्नी दीपिका एवं पौत्री युक्ति दवे ने सपरिवार अभिषेक संपन्न किया। बिरियाखेड़ी निवासी शंकरलाल सिरवी के सुपुत्र प्रवीण सिरवी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा ने भी श्रद्धापूर्वक अभिषेक किया।अभियान के संयोजक जुगल पंड्या ने बताया कि जैसे-जैसे लोगों को इस योजना की जानकारी मिल रही है, वैसे-वैसे श्रद्धालुजन उत्साहपूर्वक अभिषेक हेतु आगे आ रहे हैं। पंडित त्रिभुवन पंड्या द्वारा विधिवत अभिषेक कराया जाता है, जबकि व्यवस्थापन की जिम्मेदारी अंकित मिश्रा निभा रहे हैं।
जुगल पंड्या ने धर्मप्रेमी सज्जनों से इस योजना में सहभागिता कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
















